संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के महादलित टोलों में महान संत रविदास महाराज का 647 वा जयंती समारोह धूमधाम एवं हरसोलश पूर्वक मनाया गया ।
राजापाकर प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर 10, भलुई पंचायत के डुमरी ग्राम एवं अलीपुर चौक स्थित बाबा रविदास मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा अर्चना की गई ।वहीं दिनभर मंदिर परिसर में पूजा करने वाले लोगों का ताता लगा रहा। वहीं बाबा रविदास महाराज की मूर्ति को लेकर हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ जुलूस भी निकल गई। जो राजापाकर बाजार एवं भलुई पंचायत के अलीपुर डुमरी चौक होते हुए विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण किया ।वही रविदास जयंती को ले रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल नीतीश कुमार, हरेंद्र राम, राजेश राम, भगवान राम, गणेश राम, मनोज राम, जोगीराम, रविंद्र राम, रामेश्वर राम, कालिया देवी, चंदेश्वर राम, सुरेश राम, आशुतोष कुमार, सहित महादलित समाज के अनेक महिला पुरुष शामिल हैं।