Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :विकसित भारत संकल्प यात्रा से पिछड़े और वंचितों को योजनाओं का लाभ मिलना हुआ आसानः प्रभा शंकर पाण्डेय

जनवाद टाइम्स 25 February 2024

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: Vikit Bharat Sankalp Yatra made it easier for backward and deprived people to get benefits of schemes: Prabha Shankar Pandey

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज 23 फरवरी। शुक्रवार को प्रयागराज महानगर के अंतर्गत अतरसुइया चौराहा व द्वितीय सत्र में प्रीतम नगर दुर्गा पूजा पार्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

IMG 20240223 WA0230 अतरसुइया में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सराहनीय कार्य है जिससे समाज के पिछड़े और वंचितों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना आसान हुआ। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में ऐसी सरकार आयी जो गरीबां, महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का शपथ भी दिलाया।

Prayagraj News: Vikit Bharat Sankalp Yatra made it easier for backward and deprived people to get benefits of schemes: Prabha Shankar Pandey
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सुनीता चोपड़ा, नीरज टंडन, हरीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा तथा प्रीतम नगर कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सुनीता सिंह, अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर ओझा, राकेश जैन, शोभित श्रीवास्तव, बरखा जायसवाल, आदित्य तिवारी, सचिन केसरवानी, रजनीश तिवारी, शिखा रस्तोगी, सोनी गुप्ता, सरोज, रंजना वर्मा, पूनम, अलका, नंदू सहित बड़ी संख्या में प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए कल्याणकारी विभागों के स्टाल पर योजनाओं की जानकारी व पंजीकरण कराने के लिए आमजन की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर आधार, स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण, जिला उद्योग, पिछड़ा वर्ग विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला नगरीय विकास अभिकरण आदि का स्टॉल लगाया गया था। इस अवसर पर आनलाइन क्विज के विजेताओं को अतिथियों द्वारा टीशर्ट व बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

Prayagraj News: Vikit Bharat Sankalp Yatra made it easier for backward and deprived people to get benefits of schemes: Prabha Shankar Pandey
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अनुभव साझा कर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उपस्थित लोगों को 2047 का कैलेंडर, बुकलेट, फ्लायर आदि दिया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राम मूरत ने बताया है कि कल प्रथम सत्र में हनुमान मंदिर रामबाग तथा द्वितीय सत्र में आईआईटी चौराहा झलवा में वैन पहुंचेगी और कई कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाकर क्षेत्रीय लोगों को योजनाओं के लाभ से जोड़ा जायेगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News :माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा की
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मॉडर्न पब्लिक स्कूल न्यौरी में वार्षिक बैठक हुई सकुशल संपन्न

 

राशिफल

You may have missed

इटावा में शिक्षक संघ की बैठक में वेतन और पदोन्नति मुद्दों पर चर्चा
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
इटावा में बिजली बिल के विरोध में दफ्तर के बाहर रखी अर्थी
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
राजापाकर में गैस की किल्लत खत्म, नियमित आपूर्ति शुरू
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

जनवाद टाइम्स 18 March 2026
Etawah Job Fair 2026 crowd interview companies numaish pandal
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

जनवाद टाइम्स इटावा 18 March 2026

Latest News

  • इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना
  • श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान
  • Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
  • इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
  • Agra News :आगरा: बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण में सुधार के निर्देश, प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, समय पर वितरण के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d