Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-सोनपुर निवर्तमान बीडीओ सुदर्शन कुमार को लोगों ने दी विदाई

जनवाद टाइम्स 17 February 2024
Bihar News-Sonpur: People bid farewell to outgoing BDO Sudarshan Kumar.
Share News
       

 संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर ।
नये बीडीओ ओरमा मोदी को लोगो ने किया स्वागत

सोनपुर । सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भव्य तरीके से पहली बार निवर्तमान बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार के कार्यालय से भवविनि विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

Bihar News-Sonpur: People bid farewell to outgoing BDO Sudarshan Kumar.सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार निवर्तमान बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार के स्थानांतरण भोजपुर जिले के जगदीशपुर होने के बाद उन्हें प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय के अधिकारियों ,कर्मियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर उन्हें कार्यालय से भावभीनी विदाई दी । वहीं नये बीडीओ ओरमा मोदी को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें स्वागत किया। ओरमा मोदी वैशाली जिले के सहायक परियोजना पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थी जहां सरकार ने उन्हें सोनपुर के नये बीडीओ के रूप में पदस्थापित किया है । इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि सोनपुर एसडीओ कुमार निशान्त विवेक व डीसीएलआर कुमारी सुनंदा ,कार्यपालक दंडाधिकारी रामजी पासवान ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार, सोनपुर सीओ अदिति श्रुति ,सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ,हरिहरनाथ ओपी प्रभारी स्वर्ण प्रिया रहे ।अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी -अपनी वाणी से निवर्तमान बीडीओ के कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने 26 .4 .2021 को सोनपुर में निवर्तमान बीडीओ जयराम चौरसिया से पदभार ग्रहण किए थे। सोनपुर एसडीओ ने कहा कि निवर्तमान बीडीओ सुदर्शन कुमार ने पंचायत चुनाव से लेकर क्षेत्र के विकासनात्मक कार्यों एवं 32 दिनों तक चलने वाली सोनपुर मेला को शंति पूर्वक संपन्न कराने के लिए अपने कर्तव्यों को पालन करते हुए क्षेत्र के हर विकासनात्मक कार्यों को उन्होंने वेखुवी से निभाया है। प्रखंड के कर्मियों ने सभी अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रखंड नाजिर सुशील कुमार सिंह ने किया। वहीं दूसरी ओर वर्तमान बीडीओ ओरमा मोदी ने कार्यभार सँभालते हुए सभी प्रखंड व अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए कही कि की निवर्तमान बीडीओ के कार्य प्रणाली की प्रशंसा सुनकर काफी खुशी अनुभूति हुई है । सरकार के विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं सबके साथ मिलजुल कर कार्य करने के अलावा जनप्रतिनिधियों,जनता के सहयोग से क्षेत्र की विकास करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

Bihar News-Sonpur: People bid farewell to outgoing BDO Sudarshan Kumar.

क्षेत्र की समस्याएं एवं विकासात्मक कार्य को जो जिम्मेवारी मुझे मिली है उसे बेखुवी निभाने का प्रयास करेंगे । इसमें सभी समाज के लोगों की सहयोग और सुझाव की अपेक्षा रखती हूं। इस विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में अनुमंडल, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारी ,कर्मी के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : प्रिल्यूड विद्यालय के प्रांगण में साइंटिया माय होम लैब विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
Next: Bihar News-59 कर्मियों की सेवा संपुष्ट तथा 38 कर्मियों को एसीपी का लाभ मिला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.