Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू

जनवाद टाइम्स 14 February 2024
Bihar News-Matriculation annual examination starts from 15th February
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

।सारण/सोनपुर ।

सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र में प्रथम और द्वितीय पाली में कुल 6201 महिला परीक्षार्थी परीक्षा देगी ।

सोनपुर । बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है जो 23 फरबरी 24 तक चलेगी । छपरा जिले में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिसमे 67 परीक्षा केंद्र जबकि 4 आदर्श केंद्र बनाए गए हैं । कुल 80955 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । जिसमें सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ।Bihar News-Matriculation annual examination starts from 15th February

सभी परीक्षा केंद्र पर महिला परीक्षार्थी परीक्षा देगी । इस परीक्षा में कुल 6201 परीक्षार्थी प्रथम और द्वितीय पाली में परीक्षा देगी । प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक जबकि दूसरी पाली 2:00 से शाम 5:15 तक होगी । सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने मंगलवार को यह भी बताया कि परीक्षा भवन में सभी परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में 9:00 तक प्रवेश करना अनिवार्य है जबकि द्वितीय पाली में 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना होगा । परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर जूता, मौजा पहनकर नहीं जाने दिया जाएगा । परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल ,बैग ,पर्स नहीं जाने दिया जाएगा । वैसे परीक्षार्थी जिनका प्रवेश पत्र में किसी तरह के त्रुटि है तो भौतिक सत्यापन का संतुष्ट होने के बाद ही केन्द्रधिक्षक इंट्री कराएंगे । इसके लिए परीक्षार्थियों को रजिस्ट्रेशन कार्ड ,प्रवेश पत्र, आधार कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड साथ में रखना अनिवार्य है।Bihar News-Matriculation annual examination starts from 15th February

सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिसमें गर्ल हाई स्कूल पहाड़ीचक प्रथम पाली में 372 जबकि दुतीय पाली में 357 ,एसपीएस सेमीनरी प्रथम पाली 669 दुतीय पाली 562 ,शिशु संध हाई स्कूल प्रथम पाली 606 दुतीय पाली में 572 ,शिव दुलारी हाई स्कूल प्रथम पाली 455 दुतीय पाली 493 ,रामसुंदर दास महिला कॉलेज प्रथम पाली 556 दुतीय पाली 375 ,पीआर कॉलेज प्रथम पाली 632 दुतीय पाली में 552 परीक्षार्थी परीक्षा देगी । सभी 6 परीक्षा केंद्र में प्रथम पाली में कुल 3290 जबकि दुतीय पाली में 2911 कुल 6201 परीक्षार्थी परीक्षा देगी । परीक्षार्थियों को सभी परीक्षा भवन में प्रवेश करने के बाद सधन जांच पड़ताल करने के बाद ही परीक्षा कक्षा में प्रवेश करने की इजाजत मिलेगी। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण जांच पड़ताल में समय लगेगी इसलिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स- समय से परीक्षार्थी परीक्षा भवन पर पहुंचेंगे। समय से नही पहुँचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जायेगा । सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा अवधि तक धारा 144 लागू रहेगा। सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में परीक्षार्थी परीक्षा देगी। नकल करते पकड़े जाने पर निष्कासित किया जाएगा । परीक्षार्थी परीक्षा भवन में प्रवेश करने के पहले किसी प्रकार के चिट पुर्जा नहीं रखेगे । पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी ।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : बरात गया युवक पोखरा में मिली लाश
Next: Bihar News-बेमौसम बारिश से सड़कों पर जलजमाव ,कीचड़ से लोगों के आवागमन से बढ़ी परेशानी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.