Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-हरिहरात्मक महायज्ञ स्थल का मौनी बाबा ने किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 13 February 2024
Bihar News-Mouni Baba inspected the site of Harihara Mahayagya
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर

यज्ञ की तैयारी देख हर्षित हुए संरक्षक मौनी बाबा

25 फरबरी से 5 मार्च तक होगा हरिहरात्मक यज्ञ, आध्यामिक ढंग से बन रहे यज्ञ मंडप, 51 देवी- देवताओ के मूर्ति निर्माण में लगे कुशल कारीगरी

सोनपुर । हरिहरात्मक महायज्ञ के संरक्षक सह लोक सेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा सोनपुर मेला ग्राउंड यज्ञ स्थल पर आकर युद्ध स्तर पर चल रहे यज्ञ की तैयारी का अवलोकन सोमवार को किया। यह यज्ञ आगामी 25 फरबरी से 5 मार्च तक होगा ।

Bihar News-Mouni Baba inspected the site of Harihara Mahayagya

आध्यामिक ढंग से बन रहे यज्ञ मंडप, 51 देवी- देवताओ की मूर्ति निर्माण में लगे कुशल कारीगरी सह मूर्तिकारो की कला देखकर बाबा हर्षित हुए तथा यज्ञ में तहे दिल से लगे बाबा हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों सदस्यो
एवं उनके टीम के लोगों को आर्शीवाद देते हुए कहा कि यज्ञ कार्य में सेवा करने का अवसर शौभाग्यशाली व्यक्ति को प्राप्त होता है। मौनी बाबा ने यज्ञ स्थाल पर अभी से ही चहल-पहल तथा धार्मिक वातावरण देखकर बोले कि जगद्गुरू रामनुजचार्य स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज का एक अनोरखा सोच है श्री हरिहरात्मक महायज्ञ । बाबा हरिहरनाथ की कृपा से तथा महाराज जी के स्नेह से सबकुछ उत्तम ढंग से सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हरि और हर की भूमि है । इस भूमि पर जितने भी कार्य होते हैं वे सभी बाबा हरिहरनाथ की कृपा से ही होते हैं । देश का यह पहला यज्ञ जिसके सभी पदों पर हरिहरनाथ ही विरजमान है । उन्होंने कहा यज्ञ की ऊष्मा मनुष्य के अन्तः करण पर देवत्व की छाप डालता है। जहां यज्ञ होते है, वह भूमि एवं प्रदेश सुसंस्कारों की छाप अपने अन्दर घारण कर लेता है। मौनी बाबा ने बताया कि प्राचीनकाल में तीर्थ वही बने है जहाँ बड़े- बड़े यज्ञ हुए थे। आज भी जहां यज्ञ होते हैं वह स्थान तीर्थ वन जाते हैं। हरिहर क्षेत्र तो प्राचीनकाल से ही तीर्थ स्थल है। महिलाएं, छोटे बालक एवं गर्भस्थ बालक विशेष रूप से यज्ञ शक्ति से अनुप्राणित होते हैं। यज्ञीय प्रभाव से मनुव्य धन्य धन्य हो जाता है। आत्मा और परमात्मा को जोड़ देने का कार्य यज्ञाग्नि ऐसे ही होता है जैसे लोहे के टूटे हुए टुकड़ों को बैल्डिंग की अग्नि जोड़ देती है। “ब्राह्मणत्व” यज्ञ के द्वारा प्राप्त होता है।बाबा ने यज्ञ पर चर्चा करते हुए बताया कि काम, क्रोध, लोभ मोह, मद, मत्सर, ईनर्या, द्वेष कायरता, कामुकता, आलस्य, आवेश, संशय आदि मानसिक उद्देगों की चिकित्सा के लिए यज्ञ एक विश्वस्त पद्धति है। यह वह रामवाण औषधि है जिससे शरीर के असाध्य रोगों तक का निवारण हो सकता है।

Bihar News-Mouni Baba inspected the site of Harihara Mahayagya

इस निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अनिल कुमार सिंह ,राजेंद्र सिंह ,अरुण कुमार सिंह,कृष्ण कांत सिंह पत्रकार विश्वनाथ सिंह, पत्रकार संजीत कुमार, सुनील यादव ,शैलेश कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार सिंह ,राजेश कुमार सिंह,सुरेश कुमार आहुजा सहित अन्य लोग रहे ।

Post navigation

Previous: Bihar News-दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
Next: Bihar News-माँ शारदे के प्रतिमा के अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.