Bihar News-दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

Bihar News-Farewell given to 10th class students
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।Bihar News-Farewell given to 10th class students

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों ने बच्चों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स एवं सुझाव दिए। न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बच्चों से कहा कि वह बोर्ड परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी ना घबराए। पढ़ाए गए विषयों का अच्छे से रिवीजन करते रहें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे, परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़े एवं प्रश्नों का उत्तर टू द पॉइंट लिखें। मौके पर सभी छात्र-छात्राओं के बीच कलम का वितरण किया गया.इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक कुमारी उत्तम, सिद्धार्थ सिंह, गौतम कुमार, दिलीप यादव, आरके झा ने भी बच्चों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Bihar News-Farewell given to 10th class students
मौके पर सुधीर कुमार रूपा, निशा, पूजा, सिद्धि, खुशी, आयुष,अंकित, दुर्गेश, आकाश, रवि, पीयूष सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Trending News