Bihar News-हाजीपुर महुआ मुख्य रोड के बिल कुंदा चौक पर तेज रफ्तार की ट्रैक्टर ने टेंपो में मारा धक्का

Bihar News- A speeding tractor hits a tempo at Bill Kunda Chowk of Hajipur Mahua main road.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।बेलकुणडा।

गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर महुआ रोड अंतर्गत बेलकुंडा चौक पर सीमेंट वाली ईट से लदा तेज रफ्तार की ट्रैक्टर ने चौक पर सड़क किनारे खड़ी एक टेंपो और एक बाइक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे मिठाई से लदा टेंपो क्षतिग्रस्त होकर उलट गया और मोटरसाइकिल भी डैमेज हो गया।

Bihar News- A speeding tractor hits a tempo at Bill Kunda Chowk of Hajipur Mahua main road.

हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।ट्रैक्टर ड्राइवर को हल्की चोट आई।खुदा का शुक्र था कि ना तो टेंपो में कोई बैठा था ना ही बाइक पर। यह घटना महालक्ष्मी स्वीट बेलकुंडा चौक के पास की लगभग बारह बजे की है।प्रत्यक्षदर्शी के रूप में दुकानदार विपिन कुमार ने बताया है की दुकान पर ग्राहक कम था नहीं तो बड़ी दुर्घटना होती।दुकान पर लगे कुर्सी और मेज भी टूट गए।Bihar News- A speeding tractor hits a tempo at Bill Kunda Chowk of Hajipur Mahua main road.

सूचना पाकर महुआ थाना की पुलिस पहुंच चुकी थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम में ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा मुक्त कर दिया गया। वहीं दर्शकों ने मिठाई खाकर लुफ्त उठाया।

Trending News