Prayagraj News :रोजगार मेले में विकासखंड, मऊआइमा एवं सोरांव ब्लॉक में 210 ,एवं 73 युवाओं को मिला रोजगार

Prayagraj News: 210 and 73 youth got employment in the employment fair in Vikaskhand, Mauaima and Soraon blocks.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज, 08 फरवरी 2024, को उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विकासखण्ड मऊआईमा, विद्या देवी पी0जी0 कॉलेज कटरा दयारामपुर, मऊआईमा, प्रयागराज के विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

Prayagraj News: 210 and 73 youth got employment in the employment fair in Vikaskhand, Mauaima and Soraon blocks.

मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कविता पटेल के प्रतिनिधि द्वारा किया गया। इस मेले में 07प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के 332 युवाओं ने प्रतिभाग किया व 210 युवाओं कों विभिन्न कंपनी में चयन किया गया । इस अवसर पर जिला कौशल प्रबन्धक, श्री अभिषेक शुक्ला एवं जिला कौशल प्रबन्धक, श्री अरविन्द्र चौरसिया, सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।Prayagraj News: 210 and 73 youth got employment in the employment fair in Vikaskhand, Mauaima and Soraon blocks.

प्रयागराज, 08 फरवरी 2024, को उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में एल डी सी कालेज, सोराव, प्रयागराज में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मा0 आलोक पाण्डेय जी के द्वारा किया गया। इस मेले में 08 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के 220 युवाओं ने प्रतिभाग किया व 73 युवाओं कों विभिन्न कंपनी में चयन किया गया । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सुभाष सिंह, सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों प्रतिनिधिगण व कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों के केन्द्र प्रबन्धक के उपस्थित रहे।

Trending News