Bihar News-राजापाकर में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का खुला कार्यालय

Bihar News-Rashtriya Lok Janshakti Party's office opened in Rajapakar
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।
प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर थाना रोड में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पारस  गुट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रभारी उपेंद्र यादव ,प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान, सुनील कुमार सिंह, दलित सेना प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दाहा ,प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान ,चंदन गांधी, पारस गुप्ता ,प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह आदि द्वारा फीता काटकर किया गया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के सुप्रीमो रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान एवं स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

Bihar News-Rashtriya Lok Janshakti Party's office opened in Rajapakar

मौके पर प्रखण्ड  प्रभारी उपेंद्र यादव ने कहा कि कार्यालय खोलने का मकसद  आम लोगों की समस्याओं को सुनना तथा उसे दूर करने का प्रयास भी है। वही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को ले  कार्यालय खोला गया है। ताकि प्रखंड स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारी कार्यक्रम को चुनाव कार्यालय से संपादित किया जा सके। मौके पर रालोसपा  के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Bihar News-Rashtriya Lok Janshakti Party's office opened in Rajapakar उपस्थित लोगों में अखिलेश पासवान, राम प्रदेश पासवान, गौरी शंकर पासवान, रणधीर पासवान, रंघीर पासवान, बालेंद्र सिंह, देवीलाल पासवान, रामनंदन सहनी, हरिहर पासवान, जयप्रकाश नकुल गुप्ता, मुकेश पासवान, मनोज पासवान ,हरि पासवान, रवि पासवान, रामानंद शाह, सहित अनेक लोग शामिल हैं।

Trending News