Bihar News-सोनपुर मंडल को बजट में मिली पर्याप्त राशि

Bihar News-सोनपुर मंडल को बजट में मिली पर्याप्त राशि
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर ।
सोनपुर: वित्त मंत्री द्वारा भारत सरकार का बजट पेश किया गया इसमें रेलवे के लिए अलग से व्यवस्था की गई है ।
विदित हो कि अब रेल बजट मुख्य बजट के साथ ही प्रस्तुत गुरुवार को किया है। इस बजट में पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2024-25 के बजट में पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल को विभिन्न परियोजनाओं तथा कार्यों के लिए पर्याप्त राशि का आवंटन किया गया है। सोनपुर मंडल में कई सारी परियोजनाएं चल रही है जिनमें नई रेल लाइन, अमान परिवर्तन, दोहरीकरण, यातायात सुविधा, सड़क सुरक्षा तथा विकास की अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

Bihar News-सोनपुर मंडल को बजट में मिली पर्याप्त राशि
*सोनपुर मंडल को आवंटित राशि (446 करोड़ )*
*नई रेल लाइन*
1. मुजफ्फरपुर – दरभंगा (86.9
किलोमीटर)- 10 करोड़
2. विक्रमशिला – कटरिया
(पीरपैती – नवगछिया) – 15
करोड़ ,3. हाजीपुर – सुगौली (148 किलोमीटर) – 288 करोड़
4. छपरा – मुजफ्फरपुर (84.6
किलोमीटर) – 10 करोड़
5. हाजीपुर – बछवारा (72
किलोमीटर) – 10 करोड़
6. बरौनी – बछवारा (16
किलोमीटर) (बरौनी यार्ड में
परिवर्तन सहित तीसरी एवं
चौथी रेल लाइन) – 20 करोड़
*यातायात सुविधा*
1. कटरिया न्यू फ्रेट टर्मिनल – 5 करोड़
*सड़क सुरक्षा*
1. नवगछिया – कटरिया संपर्क
संख्या 11 स्पेशल के बदले
सड़क ऊपरी पल- 01 करोड़
2. गोल्डिन गंज यार्ड समपार
संख्या 32 सी के बदले सड़क
ऊपरी पुल – 5 करोड़
*छपरा – कटिहार लाइन (395 किमी)फोर लेन का होगा।*
*पुल*
1. गंगा नदी पर रेल सह सड़क
पुल (पटना गंगा पुल के
पाटलिपुत्र पहलेजा घाट के
बीच दोहरीकरण, विद्युतीकरण
तथा हाल्ट स्टेशन हेतु) – 15
करोड़ 2. मुंगेर गंगा नदी पर रेल से सड़क पुल – 27 करोड़
*रेल पथ नवीकरण*
1. कटिहार – मानसी रेल खंड
-3.20 करोड 3. बरौनी – मानसी रेलखंड -9.5 करोड़ 3. समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर ( पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के साथ) – 6.97करोड़ 4. समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर – 01 करोड़ ,5. बेगूसराय – बरौनी – 3 करोड ,6. नारायणपुर – मानसी – 5 करोड़ , 7. कटिहार – नारायणपुर – 8.66 करोड़ ,8. हाजीपुर – छपरा ग्रामीण -01 करोड ,9. बरौनी – कटिहार – 30 लाख,10. सोनपुर मंडल – 5 करोड़ 11. समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर – 01 करोड़ ,12. बरौनी -कटिहार – 01 करोड़ 13. बरौनी – कटिहार -1 करोड़ ,14. समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर -80 लाख ,15. बरौनी- कटिहार – 01 करोड़
*विद्युत कार्य*
5 करोड़ विदित हो कि बजट 2024-25 में पूर्व मध्य रेल की रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधा, संरक्षा, आधारभूत संरचना के उन्नयन कार्य के लिए रिकॉर्ड धनराशि आवंटित की गयी है ।

Bihar News-सोनपुर मंडल को बजट में मिली पर्याप्त राशि
इस बजट (2024-25) में पूर्व मध्य रेल के लिए 10754 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की गई है । बजट 2024-25 में पूर्व मध्य रेल को कुछ प्रमुख मदों हेतु आवंटित राशि । दोहरीकरण परियोजना के लिए 2719 करोड़ रुपए । नई लाइन परियोजना के लिए 1268 करोड़ रुपए । आमान परिवर्तन कार्य के लिए 205 करोड़ रुपए । रेल पथनवीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपए । विद्युतीकरण परियोजनाओं के लिए 138 करोड़ रूपए।उपभोक्ता सुविधाओं के विकास के लिए 780 करोड रूपए । सड़क संरक्षा कार्य (आरओबी/आरयूबी) के लिए 503 करोड रूपए । सिगनल एवं दूरसंचार संबंधी कार्य के लिए 265 करोड़ रूपए ।वर्क्सशाप के लिए 123 करोड़ रूपए । यातायात सुविधा के लिए 244 करोड रूपए ।

Trending News