Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशालीगढ़ में बन रहे बुद्ध स्मृति स्तूप एवम सम्पूर्ण परिसर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण 

जनवाद टाइम्स 29 January 2024
Bihar News-District Magistrate inspected the Buddha Smriti Stupa and the entire complex being built in Vaishaligarh.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
वैशाली प्रखंड अंतर्गत वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप सहित उस परिसर में बन रहे अन्य सभी भवनों के प्रगति कार्य का जिलाधिकारी एवम अपर समाहर्ता के द्वारा निरीक्षण किया गया और एक-एक चीज की जानकारी प्राप्त की गयी।
यहां पर मुख्य स्तूप, मेडिटेशन सेंटर, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी,विजिटर सेंटर, म्यूजियम, एमपीथिएटर एवं संपूर्ण परिसर की सौंदर्यीकरण के कार्य का समीक्षा की गयी और कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों को 15 दिनों के अंदर पूर्ण कराई जाय।Bihar News-District Magistrate inspected the Buddha Smriti Stupa and the entire complex being built in Vaishaligarh.

जिलाधिकारी को कार्यकारी एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि यहां पर दिन-रात कार्य चल रहे हैं। कुल आठ अलग-अलग टीम बनाई गई है।सभी काम को अलग-अलग टीम के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि कार्य प्रगति में तेजी लाने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट के तहत माइक्रो प्लान बनाया जाए और जो काम शेष रह गए हैं उसकी सूची बनाई जाए। उस पर लगातार वर्कआउट किया जाए एवं जो कार्य पूर्ण हो जा रहे हैं उसको सूची से अलग कर जो शेष कार्य बच रहे हैं उसे पर लगातार फोकस कर उसे पूर्ण कराई जाए।
इसके लिए जिलाधिकारी ने कहा कि भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता एवं एक प्रशासनिक पदाधिकारी को अलग-अलग कार्यों के लिए लगाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता स्तूप के कार्यों को देखेंगे, सीपीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता स्तूप के बाहर वाले कैंपस के सभी कार्यों को देखेंगे तथा एक प्रशासनिक पदाधिकारी स्तूप के पीछे वाले भाग में चल रहे समतलीकरण से लेकर के अन्य कार्य को देखेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आठ टीम की कार्यों का प्रतिदिन अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुसरण करेंगे एवं प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराएंगे।Bihar News-District Magistrate inspected the Buddha Smriti Stupa and the entire complex being built in Vaishaligarh.

जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर के अंदर सूखे हुए सभी पौधों एवं पेड़ों को हटा दिया जाए। परिसर का समतलीकरण जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए। परिसर के अंदर बने हुए पथों के दोनों तरफ वृक्षारोपण कर सौंदर्यीकरण करा दी जाए।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर वैशाली आज के बच्चे देश के भविष्य हैं
Next: Bihar News-दिनांक 27.01.2024 को जिला बाल संरक्षण इकाई, वैशाली के द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में आवासित दो बालक एवं एक बालिका को जिलाधिकारी वैशाली के द्वारा तीन बच्चों का गोद दिया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260602-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

लौरिया में दो देसी कट्टा व ड्रैगन चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0020
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण के 44 पंचायतों में सहयोग शिविर, हजारों आवेदनों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 2 June 2026

Latest News

  • अग्निवीर बने राजापाकर के रौशन कुमार, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
  • एक महिला समेत 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
  • लौरिया में दो देसी कट्टा व ड्रैगन चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण के 44 पंचायतों में सहयोग शिविर, हजारों आवेदनों का हुआ निष्पादन
  • Bihar News: कच्ची दरगाह सिक्स लेन सड़क निर्माण में धूल से परेशान ग्रामीण, कंपनी पर मनमानी का आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.