Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने 75वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टरेट में झण्डा फहराया

जनवाद टाइम्स 29 January 2024
Prayagraj News: District Magistrate hoisted the flag in Collectorate on 75th Republic Day
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार 

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डा फहराया। इस अवसर पर सभी लोगो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी नेकलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने संगम सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्प एवं शाल देकर सम्मानित किया।

Prayagraj News: District Magistrate hoisted the flag in Collectorate on 75th Republic Day
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। आजादी प्राप्त होने के बाद हमारे लिए गणतंत्र बनाने के लिए संविधान की रचना सबसे बड़ी चुनौती थी। हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिससे आज विश्व के कई देश प्रेरणा लेते है। हमारी संविधान सभा ने इतने मजबूत संविधान की रचना की है कि हमारे देश में जाति, धर्म, भाषा की विविधताओं के साथ इतनी बड़ी जनसंख्या व क्षेत्रफल होने के बावजूद दशको बाद भी हम सभी भाई-चारे व विविधता में एकता की मिसाल पूरे विश्व को देते है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, वह आज इतनी मजबूती से इस कारण चलता चला आ रहा है क्योंकि हमारे संविधान के जो रचयिता है, उन्होंने बहुत ही सोच समझकर इस संविधान की रचना की है। आजादी के समय हमारे देश में जहां निरक्षरता और गरीबी थी, आज हम विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है। यह लगातार जो प्रगति हमारे देश ने की है और हम विश्व गुरू बनाने की ओर अग्रसर हो रहे है, इसके पीछे जो मुख्य रूप से मजबूत नीव का कार्य कर रहा है, वह हमारा संविधान है।
आज के दिन हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही उन महापुरूषों को भी नमन करते है, जिन्होंने हमारे संविधान की रचना की है। उन्होंने कहा कि आज हम यह प्रण लें कि उन्होंने जिस प्रकार का भारत बनाने का विजन रखा था, उसके अनुरूप हम अपने देश का निर्माण करें। आज हमारे देश की प्रगति में बाधक हिंसा, अपराध, भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक कुरूतिया व बेरोजगारी, गरीबी जैसी समस्या अभी भी हमारे देश में है, इन सभी को हटाने के लिए हमें अथक प्रयास करने की आवश्यकता है और देश को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए हम अपने स्तर से जो मेहनत कर सकते है, उसे पूरी लगन व ईमानदारी के साथ करें और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को व्यर्थ नही जाने दें।

Prayagraj News: District Magistrate hoisted the flag in Collectorate on 75th Republic Day
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम नजूल श्री प्रदीप यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा प्रसाद, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री जे0पी0 सिंह सहित कलेक्टट्रेट के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मण्डलायुक्त ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ
Next: Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में ध्वज फहराया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.