संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी विधान सभा इकाई आलापुर के बूथ एवं सेक्टर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सपा कार्यालय रामनगर में संपन्न हुई।बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव/कटेहरी विधायक लालजी वर्मा एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव/आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त मौजूद रहे।
विधायक लालजी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ही चुनाब को जीता जा सकता है आने वाले लोकसभा चुनाव में विधानसभा आलापुर समाजवादी पार्टी ज्यादा से ज्यादा वोट से जीत हासिल करें। विधायक त्रिभुवनदत्त ने कहा कि आपसी भाईचारा बनाकर अच्छा संगठन बनाने का कार्य करें जिससे संगठन को मजबूती प्रदान हो अच्छा संगठन होगा तभी हमारी जीत सुनिश्चित होगी। भाजपा की सरकार में चारों तरफ अराजकता का माहौल है इसलिए भाजपा की केंद्र की सरकार को सत्ता से बेदखल करना है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने का कार्य करना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने किया उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और धन्यवाद देता हूं। जिलाध्यक्ष ने एक एक बूथ एवं सेक्टर अध्यक्षों से सम्पर्क किया और बूथ एवं सेक्टर अध्यक्षों को अपना बूथ मजबूत करने में हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद ने किया।
इस मौके पर पूर्व सदस्य विधान परिषद विशाल वर्मा,प्रदेश सचिव/प्रभारी मुसाब अजीम,सदस्य जिला पंचायतगण अजीत यादव,संतोषयादव,विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र यादव,जिला सचिव रामचंद्र वर्मा,अजय गौतम एडवोकेट,हारुन अंसारी, भारती,राजबहादुर यादव,नायबे आलम,राजेंद्र प्रसाद दाढ़ी,नरेंद्र यादव,मौलाना रफीक,रोशन लाल गौतम,अन्नू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।