Bihar News ऐतिहासिक राज ड्योढी के गुंबज पर चौतरफा लगी घंटायुक्त घड़ी की फिर से शहर में गूंजेगी आवाज: गरिमा

Bihar News The sound of the four-sided bell installed on the dome of the historic Raj Deodhi will again echo in the city: Garima.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर में अवस्थित ऐतिहासिक राज ड्योढी के गुंबज पर चारों तरफ से लगी घंटायुक्त घड़ी की आकर्षक आवाज शहर में फिर से गूंजेगी। उन्होंने बताया कि पहले की ही तरह उपयुक्त रोशनी के साथ चलती विशाल घड़ी के घंटे से हर एक घंटा निकलने वाली आवाज फिर से शहर में गूंजती सुनी जा सकेगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उनके इस प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड की ओर से सर्व सम्मत स्वीकृति के बाद बेतिया राज प्रबंधक की अनुशंसा के से बिहार राजस्व पर्षद को स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया था। उक्त प्रस्ताव का स्वागत करते हुए बिहार राजस्व पर्षद प्रशासन ने भी इस बहुप्रतीक्षित स्वीकृति की मुंहर अब लगा दी है।

Bihar News The sound of the four-sided bell installed on the dome of the historic Raj Deodhi will again echo in the city: Garima.

महापौर ने बताया कि राज ड्योढी परिसर पूरे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसको लेकर राजस्व पर्षद के सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर यह कार्य अपने द्वारा प्रतिनियुक्त अभियंता और बेतिया राज के प्रबंधक की देख रहे में संपन्न कराने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बेतिया नगर निगम क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से आकाश स्वरूप में विकसित करने की योजना पर भी वो महत्वपूर्ण पहल कर रहीं हैं। शीघ्र ही उसकी भी जानकारी सार्वजनिक की जायेगी।Bihar News The sound of the four-sided bell installed on the dome of the historic Raj Deodhi will again echo in the city: Garima.

Trending News