संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर ।
माननीय उच्च न्यायालय पटना में सीडब्लूजेसी एवं एमजेसी से संबंधित लंबित मामलों को लेकर जिलाधिकारी वैशाली के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई और निर्देश दिया गया कि संबंधित पदाधिकारी स्वयं से एसओएफ तैयार कर एक सप्ताह के अंदर लंबित सभी मामलों में कोर्ट जाकर शपथ पत्र दायर कर दें। इस बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

समीक्षा के दौरान अंचल अधिकारी महुआ एवं राजस्व पदाधिकारी महुआ की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीएम के द्वारा आज ही उनके कार्यालय को जांच करने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी अवकाश पर जाने के पूर्व सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर ही अपना मुख्यालय छोड़ेंगे।
समीक्षा में माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित जिला के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों के सीडब्लूजेसी के 113 मामले शपथ पत्र दायर करने संबंधी लंबित पाए गए वहीं कुल सात मामले एमजेसी के लंबित पाए गए। यह बैठक जिला विधि शाखा के द्वारा कराया गया।बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार भी उपस्थित थे।