Bihar News बिहार राज्य किसान सभा की बैठक

Bihar News बिहार राज्य किसान सभा की बैठक
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य किसान सभा की बैठक बलिराम भवन में हरेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में 26 जनवरी को राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने पर विचार किया गया साथ ही किसान सभा का अंचल सम्मेलन के लिए सिकटा, मैनाटांड, मझौलिया, चनपटिया, बैरिया, योगा पट्टी में किसानों का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।

Bihar News बिहार राज्य किसान सभा की बैठकबैठक में किसानों के गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित करने, किसानों के फसल का लाभकारी मूल्य देने, गन्ना मिलों द्वारा गन्ना की घटतौली बंद करने, आदि मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया।

Bihar News बिहार राज्य किसान सभा की बैठक
बैठक में किसान सभा के जिला सचिव राधामोहन यादव ने कार्य रिपोर्ट पेश किया, बैठक में बब्लू दूबे, केदार चौधरी, मोहन यादव, वीरन यादव, ज्वाला कांत द्विवेदी, संजय सिंह, योगेन्द्र शर्मा, सुबोध मुखिया, रामचंद्र सहनी, खलिकुज्जमा, आदि उपस्थित रहे, बैठक में अतिथि के रूप में भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने अपने विचारों को रखते हुए किसानों को संगठित होकर अपने हक के लिए आंदोलन करने की अपील किसान नेताओं से की।

Trending News