Bihar News विशेष भागौलिक क्रिया के तहत सूर्य के सुखद उत्तरायण यात्रा का उत्सव के रूप में मनाई जाती है ‘मकर संक्रांति’:गरिमा

Bihar News 'Makar Sankranti' is celebrated as a celebration of the pleasant Uttarayan journey of the Sun under special geographical action: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा के सहभोज का आयोजन किया गया। नगर निगम के कार्यालय परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त शंभू कुमार, विभिन्न वार्डों के नगर पार्षद, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ जिला मुख्यालय में कार्यरत्त विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार और छायाकार शामिल रहे।Bihar News 'Makar Sankranti' is celebrated as a celebration of the pleasant Uttarayan journey of the Sun under special geographical action: Garima

इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति पर्व मनाने का विशेष महत्व है। एक विशेष भागौलिक क्रिया के तहत मकर संक्रांति के दिन से सूर्य की सुखद उत्तरायण यात्रा शुरू होती है। इसके प्रभाव से ही दिन बड़े और ठंड के रात की अवधि कम होती चली जाती है। जिससे जन मानस को मिलने वाले राहत के उत्सव के रूप में मकर संक्रांति को लोहड़ी, खिचड़ी व पोंगल के नाम से मनाने की परंपरा है। महापौर ने यह भी बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति वह पहला दिन है जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। यह दिन शीत ऋतु के अंत का भी प्रतीक है। यह त्योहार भगवान सूर्य की पूजा के साथ देशभर की पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य के लिए समर्पित माना जाता है।Bihar News 'Makar Sankranti' is celebrated as a celebration of the pleasant Uttarayan journey of the Sun under special geographical action: Garima

इस आयोजन में की नगर निगम के सभी कर्मचारीयों की भरपूर सहभागिता रही।

Trending News