Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : इटावा में कोरोना का तीसरा केस सैफई के वृद्ध व्यक्ति में मिला

जनवाद टाइम्स 21 April 2020
इटावा में कोरोना का तीसरा केस सैफई के वृद्ध व्यक्ति में मिला
Share News
       

 

जनवाद टाइम्स इटावा उत्तर प्रदेश  :   खुशहालपुर सैफई के रहने वाला एक वृद्ध कानपुर में हुए टेस्ट में कोरोना पाजिटिव मिला है। कानपुर के रेल बाजार थाने में एसआई के पद पर तैनात वृद्ध की बेटी उनको इलाज के लिए 15 अप्रैल को कानपुर लेकर गई थी। मंगलवार को उनकी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी पर यहां गांव को सील कर दिया गया है, जबकि परिवार के 11 लोगों को सैफई मेडिकल युनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
खुशहालपुर के रहने वाले मुन्नीलाल (60)दांत की बीमारी से ग्रसित हैं। उनको जसवंतनगर में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया, आराम न मिलने पर परिवार के लोग उनको लेकर सैफई युनिवर्सिटी पहुंचे थे। लेकिन वहां दांत का डाक्टर उपलब्ध न होने पर उनकी कानपुर के रेल बाजार थाने में एसआई के पद पर तैनात बेटी सरिता यादव 15 अप्रैल को लेकर कानपुर गई। कानपुर में उनका इलाज किया गया वहीं पर हालत बिगड़ने पर कोरोना का टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट मंगलवार को पाजिटिव आने की जानकारी यहां जिले के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में सीडीओ राजा गणपति आर, एसडीएम हेम सिंह, एसीएमओ डा.श्रीनवास, डिप्टी सीएमओ वीरेंद्र सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ पहुंचे और पत्नी, दो बेटों समेत परिवार के सभी 11 सदस्यों को सैफई अस्पताल के आइसोलेशन में क्वारंटीन कर दिया।
गांव सील करके किया गया सेनेटाइज
सैफई। खुशहालपुर के रहने वाले वृद्ध के कानपुर में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद सक्रिय हुए जिला प्रशासन ने उसके पूरे गांव को चारों ओर से सील कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने हर घर से एक व्यक्ति का सैंपल लेना शुरू कर दिया है। गांव को सेनेटाइज भी किया गया है।

IMG 20200421 WA0229 1

सैफई के गांव खुशहालपुर के रहने वाले वृद्ध के कानपुर में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पिछले दिनों में वह कहां गया और किसके संपर्क में आया, सभी को खोजकर क्वारंटीन किया जा रहा है। गांव से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट जब तक नहीं आती है, तब तक कोई भी न गांव से बाहर जाएगा और न ही गांव में कोई आएगा। आधिकारिक समाचार माध्यम -जेबी सिंह डीएम, इटावा

 

 

 

 

Post navigation

Previous: Etawah News : कस्वा बसरेहर में लॉक डाउन के चलते बढ़ रही है चोरी की घटानाये
Next: Uttar Pradesh : कोरोना से बचाव के लिए प्लाज्मा थेरेपी को दे प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.