Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मंत्री नगर विकास ने माघ मेला व महाकुम्भ-2025 के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 7 January 2024
Prayagraj News :मा0 मंत्री नगर विकास ने माघ मेला व महाकुम्भ-2025 के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

मा0 मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्त्रोत विभाग, उ0प्र0 श्री ए0के0 शर्मा शनिवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में माघ मेला एवं आगामी महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने मकर संक्रान्ति सहित अन्य स्नान पर्वों हेतु की गयी तैयारियों के सम्बंध में बैठक करते हुए उन्होंने अधिकारियों को माघ मेले को सकुशल, सुरक्षित एवं स्वच्छ ढंग से कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थिंयों, कल्पवासियों, साधु-महात्माओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने माघ मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था निरंतर बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि घाटों पर विशेष व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे, जिससे कि स्नानार्थिंयों को स्नान करने में कोई असुविधा न होने पाये।

IMG 20240106 WA0271
मा0 मंत्री जी ने माघ मेले के आयोजन के बारे में की गयी तैयारियों की जानकारी ली, जिसपर मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनन्द के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से मा0 मंत्री जी को तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी। मेलाधिकारी ने मेले के प्रमुख स्नान पर्वोंे की तिथियों की जानकारी, क्षेत्रफल, सेक्टरों की संख्या, घाटों की संख्या व लम्बाई, अनुमानित कल्पवासियों की संख्या, प्रमुख स्नान पर्वों पर आने वाले अनुमानित श्रद्धालुओं की संख्या, भूमि आवंटन, चिकित्सा केन्द्रों, शौचालयों सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने महाकुम्भ-2025 के आयोजन के दृष्टिगत इस बार माघ मेले में जो नए अभिनव प्रयोग किए जा रहे के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार वाटर लेजर शो, थिमेटिक गेट्स, फ्लोटिंग जेटी, ड्रोन मानीटरिंग, सैनिटेशन ब्लाक, सोलर लाइट, थिमेटिक लाइट्स सहित अन्य नए प्रयोग माघ मेले में किए जा रहे है। मा0 मंत्री जी के द्वारा माघ मेला में पार्किंग व यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल का चिन्हॉकन ऐसे स्थानों पर किया जाये, जो मेला क्षेत्र से दूर न हो, जिससे कि साधु-संतो, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

IMG 20240106 WA0272
मा0 मंत्री जी ने माघ मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था निरंतर बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि घाटों पर विशेष व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे, जिससे कि स्नानार्थिंयों को स्नान करने में कोई असुविधा न होने पाये। उन्होंने गहरें पानी में बैरिकेटिंग लगाये जाने के साथ-साथ गोताखोरों एवं जल पुलिस की भी पर्याप्त मात्रा में तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने बैठक में पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगवाये जाने के निर्देश दिए है, जिससे कि मेला क्षेत्र में आने वाले लोगो को मेला में की गयी व्यवस्थाओं के सम्बंध में सही ढंग से जानकारी हो सके। मा0 मंत्री जी ने ठण्ड के दृष्टिगत पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाये जाने तथा श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये पण्डालों में पुआल बिछायें जाने की व्यवस्था के साथ-साथ प्रकाश, पानी की भी व्यवस्था समुचित रूप से किए जाने के लिए कहा है।
मा0 मंत्री जी ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा की चुस्त-दूरूस्त व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, इसके दृष्टिगत उसी के अनुरूप सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखी जाये। मा0 मंत्री जी ने पाण्टून पुलों एवं नावों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने के निर्देश दिए है। मेला क्षेत्र में बनाये गये शौचालयों की नियमित रूप से सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि माघ मेला 2024 को महाकुम्भ-2025 के रिहर्सल के रूप में लेकर कार्य करें।
मा0 मंत्री जी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गंगा जी में पर्याप्त मात्रा में जल की व्यवस्था, जल की शुद्धता, नदियों में सीधे नाले का गंदा पानी किसी भी हाल में न गिरने पाये, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मा0 मंत्री जी ने माघ मेला के आयोजन में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। माघ मेले में नदी के कटान व मुख्य स्नान स्थलों व घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने माघ मेले के दौरान ड्यूटी पर लगाये गये सफाई कर्मिंयों के ठहरने के स्थान पर सभी आवश्यक मूलभूत व्यवस्थायें अच्छे ढंग से कराये जाने के निर्देश दिए है।
महाकुम्भ मेला के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली, जिस पर मेलाधिकारी श्री विजय किरण आनन्द के द्वारा बताया गया कि जनपद में बन रहे आर0ओ0बी0, एयरपोर्ट, डिजिटल लाइब्रेरी, पर्यटन स्थलों का उच्चीकरण व कॉरिडोर बनाना, कल्चर सेंटर, फ्लोटींग रेस्टोरेंट, स्पोटर्स वाटर, कुम्भ के दृष्टिगत यातायात व पार्किंग व्यवस्था, सड़कों का चौड़ीकरण, सुन्दरीकरण व सुदृढ़ीकरण, रिवटर फ्रंट रोड़, रिंग रोड सहित महाकुम्भ के आयोजन के दृष्टिगत कराये जा रहे अन्य विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मा0 मंत्री जी ने पॉवर कारपोरेशन, पीडब्लूडी, जल निगम, नगर निगम, यूपीएसआरटीसी, स्वास्थ्य विभाग, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, र्प्यटन विभाग, वन विभाग व अन्य विभागों के सम्बंधित अधिकारियों से उनके विभाग के द्वारा महाकुम्भ-2025 से सम्बंधित कराये जा रहे कार्यों के बारे में प्रत्येक अधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्येक प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग अपने स्वयं की रूचि से पहल कर विभागीय संसाधनों का प्रयोग करते हुए अपने विभाग से सम्बंधित कार्यों को चुस्त-दूरूस्त व प्रजेंटेवल बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शहर के नाले-नालियों की सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए, जिससे जो लोग यहां आयें, वे एक स्वच्छता का संदेश लेकर वापस जाये, जिससे शहर की एक अच्छी छवि बन सके। बैठक में महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, महानगर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्रा जी ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।

Prayagraj News :मा0 मंत्री नगर विकास ने माघ मेला व महाकुम्भ-2025 के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की
बैठक के उपरांत मा0 मंत्री जी ने मेला क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए संगम पहुंचकर मां त्रिवेणी की पूजा-अर्चना की तथा माघ मेले के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की। इसके उपरांत मा0 मंत्री जी ने लेटे हनुमान जी का दर्शन व पूजन भी किया। इस अवसर पर महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, महानगर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, मेलाधिकारी श्री विजय किरण आनन्द, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, पीडीए उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चौहान, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग, प्रभारी माघ मेलाधिकारी श्री दयानन्द प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी श्री महावीर कौजलगी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निवार्चन-2024 के दृष्टिगत नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न
Next: Bihar News-अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा ग्राम सभा का आयोजन हूआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.