Bihar News-सिविर लगाकर दिव्यांगजनों को निशुल्क केलीपर्स/कृत्रिम अंग का वितरण कराया जाएगा

Bihar News- Free calipers/artificial limbs will be distributed to the disabled by setting up a camp.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

जिलाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा के निर्देश पर वैसे दिव्यांगजन जो अस्थि बाधित सेलेब्रल पॉलिसी अथवा लकवा ग्रस्त हैं, को शिविर के माध्यम से केलीपर्स/कृत्रिम हाथ पैर का निशुल्क वितरण कराने का निर्देश दिया गया है।इस संबंध में उपनिदेशक जिला दिव्यांगजन कोषांग पिंकी कुमारी के द्वारा बताया गया है कि जिलाधिकारी के उक्त निदेश के आलोक में 03 एवं 04 जनवरी 2024 को बुनियाद केंद्र,पातेपुर तथा 05 जनवरी 2024 को बुनियाद केंद्र बिदुपुर में शिविर लगाकर दिव्यांग जनों को केलीपर्स/कृत्रिम हाथ पैर का निशुल्क वितरण कराया जाएगा।Bihar News- Free calipers/artificial limbs will be distributed to the disabled by setting up a camp.

इसके लिए दिव्यांगजनों को UDID कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल कार्ड शिविर में लाना होगा। उन्होंने बताया है कि इसके लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। अन्य प्रमाण पत्र में वार्ड पार्षद, मुखिया द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र भी मान्य होगा।Bihar News- Free calipers/artificial limbs will be distributed to the disabled by setting up a camp.

इस कैंप के आयोजन के संबंध में सभी बुनियाद केंद्रों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन वैशाली को निर्देश दिया गया है कि आयोजित कैंप में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करते हुए आए हुए दिव्यांगजनों को शिविर स्थल पर ही जांच कर UDID कार्ड का पंजीकरण एवं कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

You may have missed