Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी रहे

जनवाद टाइम्स 28 December 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज : विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी रहे
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत गरीबों, मजदूरों एवं ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही उद्देश्य है ।IMG 20231227 WA0323

ग्राम पंचायत कोटिया अशरफपुर गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा नेता निदेशक जिला सहकारी बैंक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कही। सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन ग्राम प्रधान शकुन्तला देवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रधान सोनप्रकाश, एवं सहायक विकास अधिकारी समाजकल्याण चंद्रभूषण राव के संचालन में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत जहांगीरगंज योगेन्द्रनाथ सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर कृषि विभाग से मनोज कुमार सिंह, अरूण कुमार गुप्ता, सिंचाई विभाग से अवर अभियंता लघु सिंचाई एसएफ अशरफ, उद्योग सेवा एवं व्यवसाय विभाग से पीडी राय, ग्राम पंचायत सचिव देवेन्द्र कुमार यादव,कोटेदार रामस्वरूप यादव,आशा संध्या तिवारी,केशलता एवं मुख्यसेविका कर्मावती देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री इंदुकला यादव, नर्वदा देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सादाब अली कृषि विभाग से डा कमलेश निषाद आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत में भव्य आयोजन के लिए मुख्य अतिथि एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आप लोग बधाई के पात्र हैं।कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ उठा रहे ग्रामीणों को पीएम किसान सम्मान निधि, आवास, शौचालय, पेंशन योजना आदि उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना द्वारा खुशबू पत्नी विपिन की गोदभराई कराई गई।अम्बेडकर नगर न्यूज : विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया गया तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, शिक्षक विशाल यादव ने विद्यालय से चयनित बच्चों को मुख्य अतिथि एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के हाथों निपुण प्रमाण पत्र वितरित कराया। इस मौके पर ग्रामीण लाभार्थी डा सुबास यादव, रामानन्द यादव, रवींद्र यादव, बहादुर, दिनेश कुमार, संतराम, राजकुमार, शिवप्रसाद, राकेश कुमार, अमन, देवेन्द्र कुमार, रिंकू सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने ए स्थान प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन
Next: Agra News : डीएम सिस्टर ब्लॉगर ने कार्यक्रम में मचा दिया धमाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.