अम्बेडकर नगर न्यूज जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने ए स्थान प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन

Ambedkar Nagar News The students of Blooming Children Academy brought glory to the school by getting A place certificate in the district level scout guide competition.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज क्षेत्र में स्काउट गाइड अंबेडकर नगर के तत्वाधान में 25वीं स्काउट गाइड जिला स्तरीय रैली में अपनी पहचान बनाते हुए ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित के स्काउट/गाइड को ए प्रमाण पत्र दिया गया। जिनका वितरण समारोह पूर्वक विद्यालय पर किया गया।

IMG 20231227 WA0098आपको बता दें कि जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित के प्रथम सोपान के बच्चो ने प्रतिभाग किया और अपने क्रिया कलापों से रैली में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे और ए श्रेणी में चयनित हुए।जिला स्तरीय स्काउट और गाइड प्रतियोगिता में ए स्थान प्राप्त करने पर पूरे स्काउट/गाइड टीम को विद्यालय के प्रबंधक रमेशचंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता, संरक्षक लालमणि गोंड, व्यवस्थापक डा श्रीकान्त मिश्र, अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने स्काउट मास्टर पंकज गोंड, सहायक दीपचंद, गाइड कैप्टन अंजनी वर्मा, सहायक उर्मिला सहित सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें पुरस्कार वितरित किया और पूरी टीम को प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमेशा बेहतर करने का प्रयास करने वाले ही हमेशा सफल होते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवांगी तिवारी एवं विभयराज उपाध्याय ने किया जबकि अध्यक्षता श्रीराम सिंह ने किया।

Ambedkar Nagar News The students of Blooming Children Academy brought glory to the school by getting A place certificate in the district level scout guide competition.स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन के साथ समस्त प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए सभी पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि डाक्टर श्रीकान्त मिश्र द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित के शिक्षक सुनील गुप्ता, दिलशाद, प्रेमचन्द, सुमन वर्मा, सीमा, अंजू, नीलम, प्रियंका, सविता आदि लोगों के साथ छात्र छात्राएं मौजूद रहे |

You may have missed