Prayagraj News :काशी तमिल संगमम के द्वितीय दल के सदस्यों के प्रयागराज आगमन पर उनका भव्य रूप से किया गया स्वागत

Prayagraj News: Members of the second group of Kashi Tamil Sangam were given a grand welcome on their arrival in Prayagraj.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

‘‘काशी तमिल संगमम’’ कार्यक्रम के द्वितीय दल के सदस्यों का गुरूवार को जनपद प्रयागराज आगमन पर टीम के सदस्यों का पुष्पवर्षा एवं मां तमिल की वंदना के साथ भव्य रूप से स्वागत किया गया।IMG 20231221 WA0178

संगम क्षेत्र में पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह एवं मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा टीम के सदस्यों का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर काशी तमिल संगमम पर्यटकों के स्वागत में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत प्रस्तुत किए गए। काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यों को सुसज्जित नावों के द्वारा वीआईपी घाट से संगम ले जाकर मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम का अवलोकन/स्नान कराया गया तथा तीर्थराज प्रयागराज के महत्व के बारे में बताया गया।IMG 20231221 WA0177 1

संगम क्षेत्र के अद्भुत एवं मनोहारी दृश्य देखकर सदस्यगण मंत्रमुग्ध हो गये। सदस्यगणों के द्वारा संगम क्षेत्र में वीआईपी घाट पर बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी लिया गया तथा सैण्डआर्ट का अवलोकन किया गया। अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार के द्वारा टीम के सदस्यों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।Prayagraj News: Members of the second group of Kashi Tamil Sangam were given a grand welcome on their arrival in Prayagraj.

संगम क्षेत्र कार्यक्रम के पश्चात काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यगणों ने लेटे हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किए। इसके उपरांत टीम के सदस्य स्वामी नारायण मंदिर एवं चन्द्रशेखर आजाद पार्क भी गये। इस अवसर पर दल के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Trending News