Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज उद्यमियों ने फैक्ट्रियां बनाकर मशीन लगा दी पर बिजली पानी की कोई व्यवस्था नहीं रोड नाली का भी बुरा हाल 

जनवाद टाइम्स 13 December 2023
Ambedkar Nagar News Entrepreneurs built factories and installed machines but there is no electricity and water supply, road drains are also in bad condition.
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के विकासखण्ड जहांगीरगंज क्षेत्र में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से हर जिले में छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जमीन का आवंटन किया था लेकिन आवंटित हुए क्षेत्र में सड़क नाली जल और बिजली की कोई व्यवस्था न उपलब्ध हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं।

Ambedkar Nagar News Entrepreneurs built factories and installed machines but there is no electricity and water supply, road drains are also in bad condition.

उद्योगों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी शासन ने जिन अधिकारियों को सौंपी है वह अधिकारी अपनी जिम्मेदारी उठाने और सहूलियत देने के बजाय उल्टे उद्यमियों पर ही दबाव बना रहे हैं कि आप जल्द ही कोई उद्यम स्टार्ट कीजिए नहीं तो आपकी जमीन का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।जिन उद्यमियों ने फैक्ट्रियां बनाकर मशीन लगा दी है उन्हें वहां पर जनरेटर से काम करना पड़ रहा है क्योंकि वहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। यही हाल विकास खण्ड मुख्यालय जहांगीरगंज में जिला उद्योग केंद्र द्वारा आवंटित की हुई तेंदुआई कला इंडस्ट्री एरिया का है जहां पर बिजली पानी की कोई व्यवस्था नहीं है रोड नाली का भी बुरा हाल है। भूमि आवंटन के बाद कोई भी उद्यमी उद्योग लगाने से कन्नी काट रहा है क्योंकि वहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है और जिस किसी ने उद्योग लगा लिया है उसका बहुत बुरा हाल है ।

Ambedkar Nagar News Entrepreneurs built factories and installed machines but there is no electricity and water supply, road drains are also in bad condition.

जिला उद्योग द्वारा आवंटित भूमि पर आवंटी कंचन पांडेय ने जूता चप्पल बनाने की मशीन लगा दिया लेकिन काम शुरू करने के लिए चार महीनों से अधिकारियों का चक्कर लगा रही हैं लेकिन किसी भी अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास नहीं हो रहा है क्योंकि बिजली की कोई व्यवस्था न होने के कारण इसका उद्गम बंद पड़ा है । जबकि विभाग द्वारा उद्यमियों पर दबाव बनाया जा रहा है की जल्द ही उद्यम स्थापित करें नहीं तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा उद्यमी परेशान है क्योंकि उसके एक तरफ कुआं दूसरी तरफ खाई है । उद्यमी कंचन पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों का उद्योग और उद्यमियों से कोई लेना-देना नहीं है सारे अफसर योगी सरकार की इस सरकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पलीता लग रहे हैं और निदान पाने के लिए हम जिम्मेदार अधिकारियों की गणेश परिक्रमा करने पर मजबूर हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News एक आरटीआई कार्यकर्ता की चाकू से गोद गोदकर हत्या
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज बसपा सुप्रीमो द्वारा बहुजन समाज को थोपा गया नेता समाज को स्वीकार नहीं बब्लू राज

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.