आगरा । उत्तर प्रदेश सरकार मे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष माननीय अशफाक सैफी जी के पुत्र की शादी मे शामिल होने और भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओ से मुलाक़ात करने के लिए सोमवार को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पार्टी के लोगो से मुलाक़ात की।

जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप जैन भंडारी व जिला मीडिया प्रभारी सलीम खान अब्बास आदि जिला कार्यकारिणी ने उन्हें फूल माला व ढोल नगाड़ों के साथ गुलदस्ता देकर व पट्टीया पहना कर उनका स्वागत किया और पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष अनंत लाल जैन के निवास पर स्वागत समारोह मे भी गये।
लाभकारी योजनाओं व नीतियों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है
राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते कहा के पूरे देश में अल्पसंख्यकों व मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और भाजपा सरकार के लाभकारी योजनाओं व नीतियों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। और कहा पार्टी सभी समुदाय के लोगो को लेकर आगे बढ़ रही है, अब जल्द अल्पसंख्यक समुदाय भी अपनी सही जगह हासिल करेगा।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री जैदी अब्बास, ब्रज के महामंत्री बंटी ग्रोवर, महामंत्री, प्रमोद जैन मीडिया प्रभारी, अनंत लाल जैन उपाध्यक्ष जिले के मण्डल अध्यक्ष इतवारी खान, अजीत खान, सिकंदर खान, जावेद, उपाध्यक्ष आशीष जैन, महामंत्री सतीश जैन, आदि ब्रज क्षेत्र व महानगर के लोग मौजूद रहे।