Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : प्रोफेशनल एजेंसी तैयार करेगी बड़ा रमना, बस स्टैंड के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का डीपीआर: गरिमा

जनवाद टाइम्स 14 November 2023
Bihar News : प्रोफेशनल एजेंसी तैयार करेगी बड़ा रमना, बस स्टैंड के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का डीपीआर: गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर के ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान और बस स्टैंड के विस्तृत जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का डीपीआर प्रोफेशनल एजेंसी तैयार करेगी। वे मंगलवार को वार्ड 31 में 11.77 लाख से बने नवनिर्मित आरसीसी नाला और पीसीसी रोड का उद्घाटन करने के बाद बोल रहीं थीं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सशक्त समिति से पारित प्रस्ताव के आलोक में नगर निगम आयुक्त शंभू कुमार के स्तर एजेंसी चयन की निविदा का प्रकाशन भी कर दिया गया है।

Bihar News : प्रोफेशनल एजेंसी तैयार करेगी बड़ा रमना, बस स्टैंड के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का डीपीआर: गरिमाउक्त सर्व सम्मत निर्णय के आलोक में उसी एजेंसी के माध्यम से नगर निगम के वार्ड 43 में रानी पकड़ी के सोनारपट्टी पुल के साथ शहर में प्रस्तावित बहुपयोगी कॉमर्सियल मार्केट का भी मॉडल प्रारूप बनाने के साथ नगर निगम के विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण का भी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराया जायेगा। एक प्रश्न के उत्तर में महापौर ने बताया कि बीते नौ अक्तूबर को ही नगर निगम द्वारा प्रकाशित निविदा में आरएफपी अर्थात रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार करने की अनुभवी एजेंसियों से ई. टेंडर विधि से आवेदन के लिए अनुरोध किया गया है। यही चयनित एजेंसी प्रस्तावित सभी परियोजनाओं की सभी आवश्यकताओं और जरूरतों को सूचीबद्ध करते हुए नगर निगम की सशक्त समिति के विचारार्थ अलग अलग डीपीआर प्रस्तुत करेंगी।

Bihar News : प्रोफेशनल एजेंसी तैयार करेगी बड़ा रमना, बस स्टैंड के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का डीपीआर: गरिमाऑनलाइन बीड की शुरुआत 21 नवंबर और निविदा निष्पादन के पूर्व प्रीबीड मीटिंग 23 नवंबर को होगी। उद्घाटन के अवसर पर वार्ड पार्षद प्रेमा देवी, कृष्णा राम, प्रकाश कुमार एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News अलग-अलग दो दुर्घटनाओं में तीन की मौत, दो जख्मी
Next: Bihar News सिंगापुर में सम्मानित किये जाएंगे डॉ घनश्याम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.