Prayaagraj News मण्डलायुक्त ने भारत रत्न लौहपुरूष सरदार पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी

Prayaagraj News मण्डलायुक्त ने भारत रत्न लौहपुरूष सरदार पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को गांधी सभागार में भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने गांधी सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी।

IMG 20231031 WA0282
‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।’’

Prayaagraj News मण्डलायुक्त ने भारत रत्न लौहपुरूष सरदार पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी
इस अवसर पर अपर आयुक्तगण सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Trending News