Bihar News-हाजीपुर के कोनहारा के अश्मशान घाट पर लगा गंदगी का ढेर
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर।हाजीपुर के प्रसिद्ध कोनहारा घाट जो काफी प्रसिद्ध माना जाता है।उस घाट पर हजारो शव का दाह संस्कार करने के लिए दूर दूर से यहा आते है।और कार्तिक पूर्णिमा के रोज यहा गंगा स्नान के लिए भी प्रसिद्ध है।वही गंदगी मे लोग अपने शव को दाह संस्कार करते है।लेकिन उसे कोई भी देखने वाला नही है।इसी माह मे कार्तिक पूर्णिमा मे यहां गंगा स्नान करने के लिए लोग पूरे बिहार से लोग यहा आकर गंगा स्नान करते है और भगवान के मंदिरों मे पुजा पाट करते है।
बिहार के लिए कोनहारा घाट प्रसिद्ध माना गया है।कार्तिक मेला मे सरकार के तरफ से काफी प्रशासन का काफी व्यवस्था रहती है।लेकिन लोगो का कहना है कि हमलोग इसी गंदगी मे अपने परिवार के सदस्यों का शव हिन्दू रीतिरिवाज़ों से जलाना होता है।कोनहारा घाट दिन और रात मिलाकर सौ दो सौ शव जलता होगा।दूर दराज के लोग बड़ा गाड़ी से यहा शव को जलाने के लिए कोनहारा आते है।
कोनहारा घाट पर हजारो की संख्या मे लोग शव को दफनाने के लिए आते है।कोनहारा घाट पर काफी भीड़ दिखाई देता है।शव दफनाने वाले परिजन गंदगी को देख आश्चर्य करते है कि यहाँ इतनी गंदगी क्यो।हमलोग शव जलाने का चार्ज मल्लिक को देते है जो युगो से परम्परा होते आ रहा है।फिर भी कोनहारा घाट पर कोई साफ सफाई का व्यवस्था नही रहता है।हमलोग उसी गंदगी का ढेर को हटाकर अपना शव को दफनाकर हमलोग चले जाते है।