Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मा0 मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 28 October 2023
Prayaagraj News :मा0 मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मुख्य सचिव उ0प्र0 श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में महाकुम्भ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव महोदन ने महाकुम्भ-2025 की तिथियों, संस्थाओं की संख्या, मेला क्षेत्रफल, सेक्टरों की संख्या, घाटों की लम्बाई, पार्किंग क्षेत्रफल, अनुमानित कल्पवासियों की संख्या एवं आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को उसी के अनुरूप अपने विभाग से सम्बंधित तैयारियां सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निविदाओं से सम्बंधित प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि कार्य को समय से प्रारम्भ कर समय से पूर्ण कराया जा सके। सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे कार्यों की थर्ड पार्टी से जांच कराने व लगातार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते रहने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मा0 मुख्य सचिव ने एन0एच0ए0आई के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी प्रोजेक्ट महाकुम्भ-2025 से सम्बंधित हो, उसे हर हाल में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सितम्बर-2024 से पहले पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। इसके लिए अभी से प्लान बनाकर कार्य किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को मिशन मोड में शीर्ष प्राथमिकता पर कराने तथा लगातार कार्य की मानीटरिंग करने के निर्देश दिए है।

IMG 20231028 WA0052
बैठक में कुम्भ मेला अधिकारी ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, पर्यटन विभाग, नगर विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की जो योजनाएं व परियोजनाएं स्वीकृति हेतु लम्बित है, उसके स्वीकृति के लिए मुख्य सचिव महोदय के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिस पर मुख्य सचिव महोदय ने जल्द से जल्द योजनाओं व परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान किए जाने के लिए कहा है। मुख्य सचिव महोदय ने बैठक में उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों से महाकुम्भ मेला में सुरक्षा, टैªफिक व अन्य सम्बंधित कार्यों की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि आईसीसीसी स्थित कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर को और विस्तारित कर उसे पूरे शहर के साथ ही रेलवे से कनेक्ट किया जाये, जिससे कि मेले में आने वाली भीड़ की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहे, कहीं से भी किसी प्रकार की चूक की सम्भावना न रहे। उन्होंने मेला क्षेत्र व नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में साफ-सफाई के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए सिटी चैलेंज की शुरूआत करें, जिसके अन्तर्गत मोहल्ले-मोहल्ले में सफाई के लिए 90 दिन का चैलेंज दें, जो मोहल्ला सबसे ज्यादा साफ सुथरा होगा, उनको पुरस्कृत करें। इसी तरह दूसरे फेज में सुंदर सिटी का चैलेंज करें, तीसरे फेज में ग्रीन सिटी का चैलेंज देकर लोगो को इससे जोड़े। मा0 मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों से पूरे मनोयोग के साथ महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के लिए कार्य करने के लिए कहा है साथ ही जो भी योजनाएं/परियोजनाएं शहर में चलायी जा रही है, उसकी प्लानिंग ऐसी हो, जो भविष्य में प्रयागराज वासियों को लाभान्वित करती रहे। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऐसी व्यवस्था करें, जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Prayaagraj News :मा0 मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की
इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात, ए0डी0जी श्री भानु भाष्कर, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा, आई0जी0 श्री चन्द्र प्रकाश, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अरविंद चौहान, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-1नवंबर से की जाएगी धान अधिप्राप्ति, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठायें-जिलाधिकार
Next: Agra News :  महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में जगह-जगह हुए कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.