Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी समेकित बाल विकास सेवा योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 9 October 2023
Bihar News District Magistrate reviewed the works conducted under the Integrated Child Development Service Scheme.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से ससमय संचालन होना चाहिए। बच्चों तथा महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों से मिलने वाले सभी लाभों से ससमय आच्छादित करना सुनिश्चित किया जाय। पारदर्शी तरीके से गुणवतापूर्ण टेक होम राशन ससमय लाभुकों को मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समेकित बाल विकास सेवा योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।Bihar News District Magistrate reviewed the works conducted under the Integrated Child Development Service Scheme.

सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी, मानवाधिकार आयोग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें तनिक भी लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी से संबंधित मामलों को डीपीओ तथा सीडीपीओ व्यक्तिगत रूचि लेकर ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगी। सीडब्ल्यूजेसी से संबंधित मामले में विधि शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय ओएसएफ दायर कराना सुनिश्चित करेंगी। डीपीओ, आइसीडीएस उक्त कार्यों की लगातार समीक्षा तथा अनुश्रवण करेंगी।Bihar News District Magistrate reviewed the works conducted under the Integrated Child Development Service Scheme.

उन्होंने कहा कि जिले में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के जन संवाद कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से ससमय डीपीओ एवं संबंधित सीडीपीओ उपस्थित रहेंगी। जन संवाद में आइसीडीएस से संबंधित आने वाले सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं पर ससमय नियमानुकूल अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगी।Bihar News District Magistrate reviewed the works conducted under the Integrated Child Development Service Scheme.

बैठक में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोषण ट्रैक्टर एप्लिकेशन, होम विजिट, कम्युनिटी बेस्ड इवेंट, लाभुकों का आधार अपडेशन, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता, कार्यरत सेविका/सहायिका की स्थिति, आंगनबाड़ी एप से किये गये निरीक्षण, कोर्ट केस, सेवान्त लाभ, जन शिकायत आदि की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, डीपीओ, आइसीडीएस, श्रीमती कविता रानी सहित अन्य अधिकारी, सीडीपीओ आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agar News : व्यापारियों के साथ हो रही बदसलूकी के खिलाफ कमिश्नर ऑफिस पहुंचे व्यापारी
Next: Bihar News जिलाधिकारी ने समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.