Bihar News-वार्ड सदस्य संघ ने मांगो के समर्थन मे दिया धरना

Bihar News-वार्ड सदस्य संघ ने मांगो के समर्थन मे दिया धरना
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।जिला वार्ड सदस्य संघ के आह्वान पर संघ के प्रखंड इकाई ने अपनी 21सूत्री मांगो के समर्थन मे प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। धरनार्थियों की मुख्य मांगो मे प्रखंड विकास अधिकारी से बिहार पंचायत अधिनियम के तहत हर तीन माह के अन्तराल मे ग्राम सभा करने और फर्जी रूप से की जा रही ग्राम सभा पर रोक लगाने।

IMG 20231007 WA0088मनरेगा योजना मे त्रि-स्तरीय जन प्रतिनिधियों की तरह वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने,दशहरा, दीपावली और छठ जैसे पर ग्राम पंचायत सदस्यों को मिलने वाली बकाए,मानदेय राशि भुगतान करने आदि शामिल है।अध्यक्षता उप मुखिया सह वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष अजय कुमार राय और संचालन तेजनारायण ने किया।

Bihar News-वार्ड सदस्य संघ ने मांगो के समर्थन मे दिया धरनाधरना पर सविता कुमारी, दीपक कुमार, मिनू कुमारी, खुशबू राय,रवि कुमार, पप्पू कुमार,मनोज कुमार, रंजीत कुमार, रीतेश कुमार,अरविंद राय,सहित क ई वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

Trending News