Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Politics
  • Education
  • Jobs
  • Business
  • Crime
  • Sports
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News 7.06 करोड़ की लागत से नगर की तीन जर्जर सड़कों का राज्य मद से निर्माण की कार्रवाई तेज:गरिमा
  • Breaking News

Bihar News 7.06 करोड़ की लागत से नगर की तीन जर्जर सड़कों का राज्य मद से निर्माण की कार्रवाई तेज:गरिमा

जनवाद टाइम्स 8 October 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News 7.06 करोड़ की लागत से नगर की तीन जर्जर सड़कों का राज्य मद से निर्माण की कार्रवाई तेज:गरिमा

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वर्षों से जर्जर पड़ी वार्ड 17 के जोड़ा शिवालय मंदिर से राज ड्योढी की सड़क के नव निर्माण योजना को नगर विकास एवम आवास निर्माण विभाग से हरी झंडी मिल गई है। विभाग के अपर मुख्य सचिव के स्तर मिले निर्देश के बाद लाल बाजार के ऐतिहासिक जोड़ा शिवालय मंदिर से राज ड्योढी के पूर्वी गेट से राज कचहरी कार्यालय तक और राज कचहरी से टेंपो स्टेंड तक की पीसीसी सड़क का निर्माण भी राज्य योजना मद से कराए जाने की स्वीकृति नगर निगम बोर्ड से मिलने के बाद विभाग को भेजे गए अनुरोध पत्र के आलोक में कुल 99 लाख 93 हजार 400 की लागत वाली इस योजना का प्राक्कलन अंतिम स्वीकृति के लिए विभाग को भेजने का निर्देश महापौर के स्तर से नगर आयुक्त को दिए गए हैं।

Bihar News 7.06 करोड़ की लागत से नगर की तीन जर्जर सड़कों का राज्य मद से निर्माण की कार्रवाई तेज:गरिमा
इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके साथ ही सात करोड़ से भी अधिक की लागत वाली नगर निगम क्षेत्र की तीन सड़क निर्माण योजनाओं को नगर निगम बोर्ड द्वारा सर्व सहमति से राज्य योजना मद से बनवाने के लिए पारित दो अन्य योजनाओं की स्वीकृति विभागीय स्तर से दिलाने की दिशा में पहल की जा रही है। जिसमें एनएच 727 से जोड़ने वाली कालीबाग ओपी चौक से जमादार टोला होकर मनुआ पुल तक की सड़क और संत तेरेसा रोड में कमलनाथ नगर के खीरी पेड़ मोड़ से सुप्रिया रोड में एनएच 727 तक की वर्षों से जर्जर सड़क पर नाला सहित पीसीसी सड़क का निर्माण शामिल है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वर्षों से खस्ताहाल उपरोक्त तीनों जर्जर सड़कों का नाला सहित पीसीसी सड़क के नव निर्माण पर कुल 7 करोड़ 06 लाख 11,300 की राशि खर्च के प्रक्कलन को नगर निगम बोर्ड द्वारा सर्व सहमति से स्वीकृति दे दी गई है। जिसमें मनुवा पुल मुख्य के पास एन एच 727 से जुड़ी जमादार टोला होते हुए कालीबाग ओपी चौक से नजदीक विकास प्रसाद के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण पर कुल 4 करोड़ 52 लाख 34 हजार की लागत का प्राक्कलन बना है।

Bihar News 7.06 करोड़ की लागत से नगर की तीन जर्जर सड़कों का राज्य मद से निर्माण की कार्रवाई तेज:गरिमा वही संत तेरेसा जाने वाली सड़क में खीरी के पेड़ से कमलनाथ नगर चौक होते हुए एनएच 727 में रोड तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण पर कुल 1 करोड़ 53 लाख 83,900 की लागत का प्रस्ताव है। महापौर ने यह भी बताया कि कमलनाथ नगर के मुख्य नाले के नवनिर्माण हेतु स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज योजना में भी स्वीकृति मिल चुकी है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News न्यूजक्लिक तथा अन्य पत्रकारों की गिरफ्तारी एवं लैपटॉप,मोबाइल,कैमरे छिनने के विरुद्ध बेतिया में नागरिक मंच का प्रतिवाद मार्च
Next: Bihar News-राजापाकर प्रखंड क्षेत्र मे तेजी से फैल रहा है लंपी बिमारियां

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d