Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर बालसन चैराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत बालसन चैराहें के पास स्थित पार्क में स्वच्छता प्रहरियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

IMG 20231002 WA0180 इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमें आज यह संकल्प लेना है कि हम सभी लोग अपने नगर, प्रदेश व देश को कूड़ा-कचरा से मुक्त कर स्वच्छ बनायेंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने के लिए जो प्रयास किया था, आज वह मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है।

IMG 20231002 WA0179इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया

Trending News