Bihar News एआइएमआइएम (AIMIM) के जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

Bihar News District President of AIMIM inaugurated the district office
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

एक अक्टूबर को नया टोला स्थित एआइएमआइएम के जिला कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर पार्टी की जिला अध्यक्ष नबी उल हक ने किया। जहाँ उद्घाटन के बाद जिला स्तर पर गठन भी किया गया।Bihar News District President of AIMIM inaugurated the district office

इस अवसर पर एआईएमआईएम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर सैयद फ़ैज़ अहमद को जिला उपाध्यक्ष, अशफाक अली को जिला मीडिया प्रभारी, नेसार अहमद हनफी को जिला प्रवक्ता, सुभाष कुमार सिंह को जिला उप प्रवक्ता, नेयाज अशरफ को जिला कोषाध्यक्ष एवं इम्तियाज़ खान को जिला उपकोषाध्यक्ष घोषित किया गया।Bihar News District President of AIMIM inaugurated the district office

पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है सिर्फ जात पात का ही राजनीति हो रहा है जबकि हमारा देश हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब आपस में है भाई-भाई का है, तो फिर क्यों एक तरफा राजनीति हो रही है। हमारी पार्टी का पहला उद्देश्य है कि सारे जाति के लोग एकजुट होकर इस पार्टी में काम करेंगे और सबसे पहली प्राथमिकता शिक्षा, बेरोजगारी, किसानों की कर्ज माफी तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाना है।Bihar News District President of AIMIM inaugurated the district office

इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर शिव कुमार जयसवाल, नान्हा नेता मोहम्मद नबी, अधिवक्ता अरशद जमा, वजैर भाई, मोहम्मद नसीम अंसारी, राकेश तिवारी, सदरे आलम, लक्ष्मण राम, डेबा राम, मुसमात रामवती देवी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed