संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर। हाजीपुर सदर प्रखंड के रंदाहा गांव में जिला अध्यक्ष सुमन कुमार की अध्यक्षता एवं जिला सचिव गोपाल पासवान के संचालन में आयोजित हुआ, बैठक में 28 सितंबर 2023को हाजीपुर गांधी आश्रम में आयोजित किसान महासभा के चौथे जिला सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा, पोल्ट्री फार्मर्स सहित अन्य तबकाई किसान संगठन खड़ा करने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी जी के राज में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ गई है, सरकार ने आत्महत्याओं का रिकॉर्ड रखना भी बंद कर दिया है, आत्महत्या बढ़ने का कारण है, कि कृषि में लागत काफी बढ़ गया है, इसके अनुपात में कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य निर्धारित कर सभी फसलों की खरीद नहीं हो रही है, पोल्ट्री फार्मिंग काभी कॉर्पोरेटी कारण होने के कारण यह भी घाटाका व्यवसाय हो गया है, खेती घाटे में होने के कारण लोगों ने पोल्ट्रीफार्मिंग शुरू किया वह भी अब बंद हो रहा है, स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा के अनुसार लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य निर्धारित कर सभी फसलों के खरीद की गारंटी का कानून अपने वादा के अनुसार मोदी की सरकार नहीं बना रही है ।
कॉर्पोरेट घरानों का लाखों करोड़ों का कर्ज राइट आफकरने वाली मोदी की सरकार किसानों का कर्ज़ माफ नहीं कर रही है, संविधान और लोकतंत्र को यह सरकार समाप्त कर रही है, और देश के इतिहास को भी बदलना चाहती है, बैठक को रामपारस भारती, राम बहादुर सिंह, भिखारी सिंह, रामनाथ सिंह, राम यतनराय, सुरेश राय, पूर्व मुखिया रामचंद्र राय, श्याम कुमार, महताब राय, हरिनारायण सिंह, भाकपा माले नेता योगेंद्र राय, जगरनाथ शाह, मिथिलेश कुमार आदि किसान नेताओं ने संबोधित किया।