संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकरनगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ग्राम दुबौली पोस्ट निकसपुर राजेन्द्र पुत्र रामकुमार अम्बेडकर नगर जिले का स्थाई निवासी है।
हर गुरूवार के दिन की तरह पौहरी बाबा मजार परिसर में स्प्लेंडर प्लस गाड़ी नम्बर UP45 U 5565 है। पौहरी बाबा मजार में पूजा करने के लिए गये थे। खड़ीकर बाइक को अज्ञात चोरों ने समय लगभग 12से 1 बीच में उड़ा लिया। घटना आजमगढ़ जनपद के थाना अतरौलिया क्षेत्र के पौहरी बाबा मजार की है।

प्रतिदिन की तरह गुरूवार को पीड़ित राजेन्द्र ने मजार परिसर में बाइक को खड़ा किया था। जब पूजा कर मजार से वापिस आया तो देखा कि बाइक नहीं है।
पीड़ित राजेंद्र ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। पीड़ित ने इस संबंध में थाना अतरौलिया थाना प्रभारी को शिकायत पत्र देकर न्याय कि गुहार लगाई।