Prayaagraj News :मंडल आयुक्त ने स्मार्ट सिटी द्वारा कराया जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

Prayaagraj News :मंडल आयुक्त ने स्मार्ट सिटी द्वारा कराया जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडल अयुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने आज स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम बीएसए कार्यालय, बेली रोड, के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार हेतु कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रयोग किए जा रहे मैटेरियल की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। कई जगह प्रयोग किया जा रहा मैटेरियल अधो मानक पाया गया जिसपर उन्होंने कार्यदाई संस्थान लोक निर्माण विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने को कहा।IMG 20230915 WA0150

तत्पश्चात उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय परिसर में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे कल्चरल कंपलेक्स का भी निरीक्षण किया जहां पर कार्यों में विलंब पाए जाने पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए सभी कार्यों को तीन शिफ्ट में करने को कहा। उन्होंने सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु रेंडम सेंपलिंग करा कर तकनीकी जांच करने के भी निर्देश दिए।Prayaagraj News :मंडल आयुक्त ने स्मार्ट सिटी द्वारा कराया जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

  1. मंडल अयुक्त ने विज्ञान संकाय परिसर में ही बनाए जा रहे हॉकी टर्फ तथा चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी के जीणोद्धार के कार्यों का भी अवलोकन किया तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Trending News