Prayagraj News :नवागत जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने संभाला कार्यभार

Prayagraj News :नवागत जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने संभाला कार्यभार
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज श्री नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2011 बैच के आईएएस श्री नवनीत सिंह चहल इसके पूर्व जनपद अमरोहा, चंदौली, मथुरा एवं आगरा के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है।

IMG 20230909 WA0002

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपद में आगामी आयोजित होने वाले एयरफोर्स डे, माघ मेला, चुनाव, महाकुम्भ-2025 जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिल-जुलकर टीम भावना के साथ कार्य करें। सभी कार्य एवं कार्यक्रम सकुशल ढंग से सम्पन्न होंगे।Prayagraj News :नवागत जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने संभाला कार्यभार

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री जे0पी0 सिंह, मुख्य कोषाधिकारी श्री प्रत्यूष कुमार, सिटी मजिस्टेªट श्री सत्यप्रिय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed