Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नगर निगम के सभी 46 वार्ड में 50-50 लाख की लागत से बुनियादी सुविधाओं का होगा ढांचागत विकास:गरिमा

जनवाद टाइम्स 6 September 2023
Bihar News नगर निगम के सभी 46 वार्ड में 50-50 लाख की लागत से बुनियादी सुविधाओं का होगा ढांचागत विकास:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नोक झोंक और गरमा गरम बहस के बेतिया नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक एमएलसी ई. सौरभ कुमार, आफाक अहमद, उप महापौर गायत्री देवी और नगर आयुक्त शंभू कुमार और दर्जनों नगर पार्षदगण तथा पदाधिकारी शामिल रहे। जारी बैठक के दौरान महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के सभी 46 वार्ड में 50-50 लाख की लागत से बुनियादी सुविधाओं का होगा ढांचागत विकास से जुड़े कार्यों को संबंधित नगर पार्षद की सहमति और अनुशंसा के आधार पर पूरा करने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया है।

IMG 20230905 WA0189

वही नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के वार्ड जमादार की सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर गुणवत्तापूर्ण प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने का प्रस्ताव भी बोर्ड में सर्व सहमति पारित किया गया है। वही समाचार लिखे जाने तक अनेक मुद्दों पर भारी नोक झोंक और गरमा गरम बहस बोर्ड की बैठक होने की जानकारी सूत्रों ने दी है। वही फोटो खींचने भर के लिए ही मीडिया के प्रवेश की अनुमति देकर बैठक से मीडिया को अलग रखा गया है. इस बीच करोड़ों की वित्तीय अनियमितता के मुद्दे पर महापौर का रवैया सख्त और एक्शन मोड जैसा नजर आने की जानकारी नगर निगम कार्यालय के अंतरिक सूत्रों ने दी है। गत बैठक की स्वीकृति के अतिरिक्त बैठक के विचारणीय मुद्दों मे 17 पार्षदगण के पत्र के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्रांक- 4322 के आलोक में विभागीय कार्य पर चर्चा एवं विचार, नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को और उत्तम बनाने पर चर्चा, नगर निगम में जारी विकास योजनाओं की गति बढाने और नई विकास योजनाओं के चयन के साथ राज्य योजना मद में योजनाओं को विभाग में भेजने पर विचार का एजेंडा शामिल है।वही नगर आयुक्त के द्वारा प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं यथा पक्की फुलवारी को जल जमाव से बचाने हेतु, महिला चेंजिंग रूम/फीडिंगरूम के लिए स्थल चयन, झिलिया में विभागीय मॉडल प्राक्कलन के अनुसार कम्पोस्ट प्लांट आदि से सम्बंधित योजनाओं के चयन पर विचार किया जाना शामिल है। नगर आयुक्त के अनुरोध पत्र के आलोक में आत्मनिर्भर बिहार योजना के सात निश्चय 02 के तहत स्वच्छ शहर विकसित करने के लिए शहरी बेघर/ गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास उपलब्ध कराने पर विचार किया गया। इसके अलावा विभागीय पत्र के आलोक में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय 02 अन्तर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल के अनुपालन पर चर्चा एवं विचार किया गया। सशक्त स्थाई समिति की समीक्षा बैठक में रोके गए सफाई की आउटसोर्सिंग एजेंसी पाथ्या के भुगतान पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उसके लिए एक अगली बैठक आयोजित की जाएगी।

Bihar News नगर निगम के सभी 46 वार्ड में 50-50 लाख की लागत से बुनियादी सुविधाओं का होगा ढांचागत विकास:गरिमामहापौर द्वारा बताया गया कि उसके पूर्व सभी माननीय पार्षदगण को पाथ्या एजेंसी के एग्रीमेंट से संबंधित कागजात एवं सशक्त स्थाई समिति के तीन दिनों के प्रोसिडिंग की कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी, अभी एजेंसी के भुगतान पर रोक रहेगी। नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त अनुरोध पत्र के आलोक में स्थल चयन करने पर विचार आदि समित कुल दर्जनभर निर्धारित विषयो पर चर्चा और विचार की कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी है।

Post navigation

Previous: Agra News :  श्याम सेवादार परिवार सेवा ट्रस्ट ने पांच दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के आमंत्रण पत्र का किया विमोचन
Next: Bihar News मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरों ने उड़ाया 85हजार रूपया एवं एंड्रायड मोबाइल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.