Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ऋषिकेश एम्स घोटाले में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र का नाम आना भाजपा के भ्रष्टाचारियों की पार्टी होने का प्रमाण है: भाकपा माले

जनवाद टाइम्स 3 September 2023
Bihar News ऋषिकेश एम्स घोटाले में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र का नाम आना भाजपा के भ्रष्टाचारियों की पार्टी होने का प्रमाण है: भाकपा माले
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

ऋषिकेश एम्स घोटाले में भाजपा विधायक और पुर्व मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र निखिल कुमार उर्फ मुन्ना के नाम आने पर सी बी आई द्वारा मुकदमा दर्ज करने पर भाजपाई अपने को भ्रष्टाचारियों की पार्टी कहने पर भड़क रहे है और भाकपा माले और विपक्षी पार्टियों पर अनर्गल प्रलाप कर रहे है भाकपा माले इसका मुहतोड़ जबाब देगी।

IMG 20230902 WA0138
भाकपा माले ने बैरिया में प्रतिवाद मार्च निकाल सभा किया ।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने बताया कि देश का बच्चा बच्चा जानता है कि भाजपा भ्रष्टाचारियों की जमात है। भ्रष्टाचार इनके रोम रोम में है। कोरोना काल में अस्पतालों में घटिया वेंटिलेटर सप्लायर भाजपाई ही थे। जिनकी वजह से कितनी जिंदगियाँ असमय काल की गाल में समा गई। लेकिन इन्हें शर्म नहीं आती। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों की पार्टी कहने पर बौखलाहट में सफाई में बयान देने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष रुपकलाल श्रीवास्तव अपने विधायक नारायण प्रसाद के पुत्र निखिल कुमार उर्फ मुन्ना का बचाव कर रहे है जबकि कोरोना काल के दौरान स्वयं एंबुलेंस अपने घर पर चुराकर रखे थे और लोग एंबुलेंस के अभाव में तड़प तड़प कर मर रहे थे। उनके द्वारा करोड़ों का शौचालय घोटाला किया गया है। आज जाच हो तो एक भी शौचालय नही मिलेगा। हमारी मांग है कि भाजपा विधायक नारायण प्रसाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे,उनकी संपत्ति की जांच हो।माले नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा घोटाले बाजों की पार्टी है अब इसका प्रमाण सी बी आई के ऋषिकेश एम्स घोटाले में भाजपा विधायक पुत्र निखिल कुमार उर्फ मुन्ना के नाम आने से ही स्पष्ट है।

Bihar News ऋषिकेश एम्स घोटाले में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद के पुत्र का नाम आना भाजपा के भ्रष्टाचारियों की पार्टी होने का प्रमाण है: भाकपा माले

भाकपा माले ठेका, मानदेय और सरकारी कर्मचारियों की लड़ाई लड़ती है। कभी हाल ही में आशा और फैसिलिटिटेटरों की 32 दिनों तक लड़ाई चलाया और इसमें उनके सरकारी कर्मी घोषित करने की सहमति सरकार से बनी है। शिक्षकों की लड़ाई में भी माले ने अगुवाई किया और सरकार को इनकी मांगों को भी मानवाने की सहमति बनवाई है। सरकार के समर्थन देने से माले जनता की आवाज नहीं छोड़ी है। माले नेता नवीन कुमार ने कहा जनता के जनवादी अधिकारों के लिए संघर्ष करने का नाम है भाकपा माले। माले भाजपा नही है जो सरकार में रहने पर ठेका, मानदेय कर्मियों और शिक्षको पर लाठीचार्ज करवाती है और बाहर रहने पर इनके लिए घड़ियाली आंसू बहाती है। मौके पर सुरेंद्र सिंह,हारुन गद्दी,मोजम्मिल हुसैन, ठाकुर साह, लड्डू चौधरी, बिनोद कुशवाहा, साहेब चौधरी, रामचंद्र चौधरी, सुरेंद्र राम,अवध बिहारी पटेल, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमित्ताओं पर जांच किये जाने सम्बंधी समिति की बैठक सम्पन्न
Next: Bihar News सी आईं टी यू से संबंध तांगा चालकों का राज प्रबंधक के समक्ष विशाल प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.