संवाददाता–राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर। रामचौरा स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष साधना सुमन की अध्यक्षता एवं जिला सचिव प्रेम देवी के संचालन में संपन्न हुई, बैठक में महिलाओं के,समानता, न्याय और बराबरी के लिए, महिला उत्पीड़न पर रोक, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत₹500 फिक्स करने, विधवा, वृद्ध और विकलांगों को₹3000 प्रतिमाह पेंशन देने, के सवाल पर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया, ऐपवा का जिला सम्मेलन 22 सितंबर को आयोजित करने और 30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल करने का संकल्प लिया गया ।
बैठक को किरण देवी, ममता देवी, संगीता देवी, चांद सी देवी, आशा देवी, मिथलेश देवी, सुलेखा देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी, रेनू देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने संबोधित किया, बैठक में उपस्थित भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी की सरकार संविधान और लोकतंत्र को समाप्त कर पहले से जो अधिकार हासिल थे उसे भी समाप्त कर रही है, इस सरकार ने अडानी अंबानी को संरक्षण देकर गैर कानूनी ढंग से धन इकट्ठा करने की खुली छूट दे रखी है, जबकि जनता के ऊपर अनेक तरह के टैक्स लगाकर उनके जीवन को कठिनाई में डाल दिया है ।

महिलाओं के साथ बलात्कार, उनकी हत्या करने वालों को संरक्षण देने का काम करती है, यहां तक की महिला पहलवान का यौन उत्पीड़न करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को एवं, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके बलात्कार करने, वालों को बचाने का काम करती आई है, कठुआ के बलात्कारी और हत्यारे को बचाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रदर्शन किया गया, तो बिलकिस बानो बलात्कार कांड के सजा यापताआरोपियों को संस्कारी कहकर रिहा कर दिया गया, सती प्रथा को कायम रखने की मंशारखने वाले, संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने वाले भाजपा और आरएसएस को समाज और सत्ता से बेदखल करने के लिए आगे आने की अपील उन्होंने महिला नेताओं से की, बैठक को भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य रामबाबू भगत, गोपाल पासवान, मजिंदर शाह ने भी संबोधित किया,