Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर थरवई, फाफामऊ एवं सोरांव थाने में सुनी जनता की समस्यायें

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर थरवई, फाफामऊ एवं सोरांव थाने में सुनी जनता की समस्यायें
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर थाना थरवई, फाफामऊ एवं सोरांव पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने थाना थरवई में जनता की समस्याओं को सुनते हुए प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

IMG 20230826 WA0173इसी क्रम में जिलाधिकारी ने थाना फाफामऊ पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना। सुनवाई के लिए कुल 04 शिकायतें आयीं, जिनमें सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी के समक्ष सोरांव थाने में कुल 8 शिकायतें आयीं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर थरवई, फाफामऊ एवं सोरांव थाने में सुनी जनता की समस्यायें

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों में लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर डी0सी0पी0 गंगापार श्री अभिषेक भारती, एसडीएम फूलपुर श्री सौरभ भट्ट, एसडीएम सोरांव श्री गणेश कनौजिया, एसीपी सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed