अम्बेडकर नगर न्यूज : बरसात के साथ गिरा छप्पर नीचे दबकर युवक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

अम्बेडकर नगर न्यूज : बरसात के साथ गिरा छप्पर नीचे दबकर युवक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम मदैनिया निवासी 45वर्षीय वेद प्रकाश उर्फ बिट्टू पुत्र भोनई की छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रतिदिन की तरह वेदप्रकाश खेत में फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए हुए थे और खेत में रखें छप्पर में सो रहा था

IMG 20230825 WA0143

इस दौरान रात में छप्पर गिरने से 45 वर्षीय वेद प्रकाश उर्फ बिट्टू उसी के नीचे दब गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि छप्पर गिरा हुआ है तो इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और छप्पर को उठाकर शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मृतक वेद प्रकाश के पास पत्नी एक पुत्री और एक पुत्र है।

अम्बेडकर नगर न्यूज : बरसात के साथ गिरा छप्पर नीचे दबकर युवक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री जितेंद्र प्रताप ने मामले की सूचना थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Trending News