Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत घरों में जल्द से जल्द पानी के कनेक्शन के कार्य को पूर्ण कराने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 26 August 2023
Prayagraj News : जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत घरों में जल्द से जल्द पानी के कनेक्शन के कार्य को पूर्ण कराने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत-पचदेवरा विकास खण्ड करछना में नवनिर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने 440 घरों में पानी सप्लाई के कनेक्शन के सापेक्ष 165 घरों मे ही कनेक्शन होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं अवशेष घरों में जल्द से जल्द कनेक्शन के कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने पम्प हाउस में पम्प को चलवाकर उसकी क्रियाशीलता की जांच की। उन्होंने पम्प हाउस में विद्युत वायरिंग के तारों को व्यवस्थित ढंग से किए जाने एवं सर्दियों के समय में विद्युत आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों से बिछाई गई पाईप लाइन की कुछ स्थानों पर खुदायी कराकर गहराई की जांच कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने नवनिर्मित पानी टंकी के बाउंड्रीवाल के प्लास्टर में लगायी जा रही बालू की जांच की। जिलाधिकारी ने निर्माण की लागत, कनेक्शन पूर्ण होने की अवधि, लक्ष्य के सापेक्ष कनेक्शन की स्थिति, गांव में घरों की संख्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पानी की सप्लाई में लीकेज की समस्या आ रही है, उन्हें जांच कराकर सही कराया जाये। उन्होंने सम्बंधित निर्माण एजेंसी के पीने के पानी की पाईप लाइन बिछाये जाने के बाद खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय पानी के टंकी के बाउंड्रीवाल के किनारे बाॅटलपाॅम व सजावटी पेड़ लगाने तथा खाली स्थान पर इंटरलाॅकिंग एवं सौन्दर्यीकरण करवाने के निर्देश दिए है।

IMG 20230826 WA0082 1
निरीक्षण के समय उपस्थित पूर्व प्रधान श्री राम निरंजन व अन्य ग्रामीणों से पानी की टंकी के द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी एवं पूर्व में हैण्डपम्प आदि से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता में अंतर के बारे में पूछा, जिसपर ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि सप्लाई से प्राप्त पानी की गुणवत्ता हैण्डपम्प से प्राप्त पानी की तुलना में अच्छी है।Prayagraj News : जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत घरों में जल्द से जल्द पानी के कनेक्शन के कार्य को पूर्ण कराने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से गांव में बोई जाने वाली फसलों, सिंचाई की व्यवस्था, खाद की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूर्व ग्राम प्रधान के द्वारा बताया गया कि ज्यादातर धान-गेंहू की खेती की जाती है, इस बार फसल अच्छी है, खाद उपलब्ध है, परंतु नहर की सिल्ट की सफाई न होने से नहर में पूरा पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे सिंचाई में पम्प का प्रयोग ज्यादा हो रहा है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत घरों में जल्द से जल्द पानी के कनेक्शन के कार्य को पूर्ण कराने के दिए निर्देश

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री अशोक कुमार मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी करछना, जल निगम के अधिकारियों के साथ ही अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खेक्सा(धरवारा) एवं प्राथमिक विद्यालय धरवारा-प्रथम का किया निरीक्षण
Next: Bihar News : अखिल भारतीय किसान महासभा वैशाली जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष सुमन कुमार की अध्यक्षता में हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.