Bihar News-बिहार विधानसभा की याचिका समिति ने की वैशाली जिला में स्थल अध्ययन यात्रा
संवाददाता–राजेन्द्र कुमार
वैशाली/हाजीपुर।माननीय विधायक लौकहा (मधुबनी)-सह-सभापति, याचिका समिति, बिहार विधानसभा, श्री भारत भूषण मंडल की अध्यक्षता में आठ सदस्यी याचिका समिति के अध्ययन दल-1 के द्वारा वैशाली जिला का परिभ्रमण किया गया और इसी क्रम में परिसदन हाजीपुर में सभी सरकारी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी विभागों के क्रियाकलापों की जानकारी प्राप्त की गई और पदाधिकारियों से इसे और बेहतर करने के लिए विमर्श किया गया।
बैठक के पश्चात माननीय सभापति महोदय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पदाधिकारी बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। सभी पदाधिकारियों ने विभागीय कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करा दिया है। उनकी मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय विधायक वैशाली श्री सिद्धार्थ पटेल भी उपस्थित थे। परिसदन हाजीपुर से निकलकर समिति के सदस्यगण द्वारा गोरौल प्रखंड स्थित एसएफसी के गोदाम एवं पीएचसी गोरौल का निरीक्षण किया गया।