Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 2 August 2023
Bihar News बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के आलोक में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत बिहार जाति आधारित गणना के शेष कार्यों को अविलंब शत-प्रतिशत पूर्ण कराना जाना है।Bihar News बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि 02 अगस्त से शेष कार्य को युद्धस्तर पर प्रारंभ करते हुए ससमय समाप्त करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मियों को तत्परतापूर्वक अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य की महत्ता को समझें और तत्परतापूर्वक ससमय अपने-अपने कार्यों को संपादित करें। जिलाधिकारी बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।Bihar News बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि शेष बचे गणना कार्यों का प्रभारी सचिव महोदय द्वारा निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाना है। कार्य प्रगति की प्रतिदिन उच्चस्तर पर समीक्षा की जानी है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल बिहार जाति आधारित गणना कार्य में किसी स्तर पर भी लापरवाही एवं शिक्षिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी, संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा चार्ज पदाधिकारी नियमित रूप से गणना कार्य का सतत अनुश्रवण करेंगे। इसके साथ ही फिल्ड में विजिट कर कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जिले के विभिन्न स्थलों पर किये जा रहे गणना कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे।Bihar News बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

उन्होंने निर्देश दिया कि जिलास्तर पर गठित कॉल सेन्टर (जिलास्तरीय कंट्रोल रूम) को फंक्शनल कराया जाय। गणना कार्य में कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत जिलास्तरीय कंट्रोल को सूचित करें। कंट्रोल रूम में दक्ष मास्टर ट्रेनरों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी चार्ज पदाधिकारी पर्यवेक्षक, प्रगणक के माध्यम से ऑफलाईन सर्वें रिपोर्ट को अद्यतन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही एप के माध्यम से ऑनलाईन प्रवृष्टि भी शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि बिहार जाति आधारित गणना के तहत पूर्व में कार्य कर रहे पर्यवेक्षक एवं प्रगणक शेष बचे गणना कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। पर्यवेक्षक एवं प्रगणक की टैगिंग में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन संध्या में गणना कार्य प्रगति की जिलास्तर पर समीक्षा की जायेगी। सभी चार्ज पदाधिकारी अद्यतन प्रतिवेदन कार्यकारी विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति के कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मी अवकाश पर नहीं जायेंगे। प्रखंड स्तर के पदाधिकारी को संबंधित एसडीएम से अनुशंसा कराने के उपरांत ही स्वीकृति हेतु जिलास्तर पर भेजा जाना है। इसका सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। बिना स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने अथवा अवकाश पर जाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।Bihar News बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, एसडीएम, बेतिया सदर, विनोद कुमार, नगर निगम आयुक्त, बेतिया, शंभु कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नीरज कुमार, वरीय उप समाहर्ता, राजकुमार सिन्हा, प्रतीक कुमार, श्रीमती बेबी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मनीष कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी यथा-एसडीएम, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, बीपीआरओ,बीएओ आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Next: Bihar News नगर निगम की विकास योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का पूरा ख्याल रखें संवेदक:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.