Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनवाद टाइम्स 2 August 2023
Bihar News-09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।09.09.2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, वैशाली जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री देवेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें नीलाम पत्र वाद सहित अन्य सभी संबंधित मामलों की सूची अविलंब प्राधिकार को भेजने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया गया।

Bihar News-09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सचिव ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी लोक अदालत को गंभीरता से लें ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। उनके द्वारा प्रत्येक विभाग से कम से कम 200 मामलों की सूची भेजने की बात कही गई और राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आ रही है तो बता दिया जाए।Bihar News-09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली हाजीपुर के तत्वावधान में दिनांक 9 सितंबर 2023 को सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ब्यवहार न्यायालय परिसर हाजीपुर में किया जाना है जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा बताया गया कि अपराधिक मामले,दीवानी मामले,दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू अधिग्रहण, राजस्व,बिजली,पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित,एन आई एक्ट 138 के अंतर्गत दर्ज केस,बैंक ऋण, कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में दिनांक 9.9.2023 को सुलझ- समझौते के आधार पर बिना खर्च बिल्कुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी पक्षकार द्वारा यदि न्यायालय में शुल्क भुगतान किया गया है तो न्याय शुल्क को वापस कर दिया जाएगा।

Bihar News-09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
बैठक में सचिव देवेश कुमार के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नोडल अधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,श्रम अधीक्षक,कार्यपालक अभियंता विद्युत, वन प्रमंडल पदाधिकारी, माप तौल पदाधिकारी,कारखाना पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी, टीडीएम बीएसएनल,जिला परिवहन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
Next: Bihar News बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.