Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 2 August 2023
Prayagraj News :मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई जिसमें 11 विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।IMG 20230802 WA0137

सर्वप्रथम सेतु निगम द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई एवं सेतु बनाने में आ रही समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसमें फाफामऊ से पडिला होते हुए कमला नगर मार्ग पर 40 नंबर गोमती के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे उपर गामी सेतु, फाफामऊ से शांतिपुरम गोहरी होते हुए सोरांव मार्ग रेलवे क्रॉसिंग संख्या 1सी/2 टी पर बनाए जा रहे उपर गामी सेतु तथा आईआरटी चौराहे, लल्ला चुंगी रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे उपर गामी सेतु सम्मिलित रहे।Prayagraj News :मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही 14 परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई जिसमें विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण जैसे काम सम्मिलित रहे। मंडलायुक्त ने सड़क वार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को अपने स्तर पर समीक्षा कर कार्यों की अपेक्षित
प्रगति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, नगर निगम तथा अन्य विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मंडल आयुक्त को यह भी अवगत कराया गया की मेला अधिकारी, कुंभ मेला, श्री विजय किरण आनद के स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट के आबद्धीकरण हेतु बैठक कराई जा चुकी है जिसमें अर्नेस्ट एण्ड यंग एव के0पी0एम0जी0 द्वारा तकनीकी प्रस्तुतीकरण किया गया था। साथ ही ग्रीनरी विकसित किये जाने हेतु वन विभाग के साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग व नगर निगम के अधिकारियों की भी बैठक कराई जा चुकी है।Prayagraj News :मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

बैठक के पश्चात मंडलायुक्त ने फाफामऊ से पडिला होते हुए कमला नगर मार्ग पर 40 नंबर गोमती के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे उपर गामी सेतु के कार्यों का निरीक्षण किया।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :09 अगस्त से 15 अगस्त तक भव्य एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जायेगा ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम
Next: Bihar News-09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.