Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :09 अगस्त से 15 अगस्त तक भव्य एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जायेगा ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 2 August 2023
Prayaagraj News :09 अगस्त से 15 अगस्त तक भव्य एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जायेगा ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को 09 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ (मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन) कार्यक्रम को भव्य एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किए जाने के सम्बंध में संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम आयोजित किए जाने के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए है। बैठक में बताया गया कि मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत पंचायत एवं स्थानीय निकाय स्तर पर शिलापट्ट की स्थापना, पंच प्रण, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, ध्वजारोहण/राष्ट्रगान जैसे पांच प्रमुख कार्यक्रम विभिन्न दिवसों पर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने वीरों के नाम पर शिलापट्ट लगाये जाने हेतु स्थलों का चयन करने एवं उन्हें आकर्षक बनाने और वहां पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने से सम्बंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।Prayaagraj News :09 अगस्त से 15 अगस्त तक भव्य एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जायेगा ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम

जिलाधिकारी ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु आर्मी, एयरफोर्स, रेलवे, पुलिस, सिविल डिफेंस, शिक्षा विभाग को कार्य योजना बनाये जाने तथा संस्कृति विभाग को देश भक्तों की वीर गाथाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी लगाये जाने हेतु कहा है। ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत से ब्लाक तत्पश्चात जिला मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकाय/नगर पंचायत/अधिसूचित क्षेत्र परिसर/छावनी बोर्ड से नगर निगम तत्पश्चात जिला मुख्यालय पर कलश यात्राएं आयेंगी।

जिलाधिकारी ने कलश यात्रा को भव्य रूप से आयोजित किए जाने हेतु आवश्यक विस्तृत दिशा-निर्देश दिए है। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तर पर तिरंगा यात्रा, संगम पर तिरंगा बोट, सभी स्कूलों में लाइटिंग, बैण्ड वादन, झण्डा रोहण, सेल्फी प्वाइंट, तिरंगा रैली, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व सजावट, अमृत सरोवर, स्मृति वाटिका, अमृत वाटिकाओं पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, सड़क के किनारे स्थित अमृत सरोवरों पर ऊंचे-ऊंचे तिरंगे झण्डें की स्थापना तथा शहर में विभिन्न स्थलों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिलाधिकारी ने बैठक में भूले-बिसरे स्थलों को चिन्हित कर सूचीबद्ध करने तथा उन स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम किए जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने बैंक्वेट हाॅलों में छोटे-छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री पवन कुमार ने बताया कि ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग के द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, पीडी श्री ए0के मौर्या, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News–पांच अपराधियों ने महज दस मिनट के अंदर करोड़ों रुपये लूट कर हुए फरार
Next: Prayagraj News :मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.