Bihar News–अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला कमेटी की बैठक हाजीपुर नगर स्थित संगठन के कार्यालय मे संपन्न हुआ

Bihar News--अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला कमेटी की बैठक हाजीपुर नगर स्थित संगठन के कार्यालय मे संपन्न हुआ
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली हाजीपुर। जिला अध्यक्ष सुमन कुमार के अध्यक्षता एवं जिला सचिव गोपाल पासवान के संचालन में संपन्न हुआ, बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी की सरकार देश के तमाम संसाधनों को कारपोरेट घरानों के हित में लुटा रही है, देश बेचने वाली यह सरकार खेती किसानी को भी कारपोरेट हाथों में सौंप रही है,

Bihar News--अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला कमेटी की बैठक हाजीपुर नगर स्थित संगठन के कार्यालय मे संपन्न हुआ

खाद बीज कृषि उपकरण सहित खेती में काम आने वाले तमाम संसाधनों का कीमत मोदी सरकार के सहमति से कॉरपोरेट घरानों ने काफी ऊंचा कर दिया है, लागत के अनुपात में कृषि उत्पादित वस्तुओं का समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण खेती लगातार घाटे में जा रही है, कर्ज के चंगुल में फंस कर किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन कारपोरेट घरानों का कर्ज राइट ऑफ करने वाली मोदी की सरकार किसानों मजदूरों का कर्ज माफ नहीं कर रही है, कृषि विकास के नाम पर जारी योजनाओं का लाभ कॉरपोरेट घराने, नव धनाढ्य उठा रहे हैं, जबकि अपनी जमीन पर या ठीका ,पट्टा, बटाईकी जमीन पर खेती करने वाले ऊजर रहे हैं, मानव जीवन के हर क्षेत्र में मोदी की सरकार ने तबाही ला दिया है, देश के लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करके, सांप्रदायिक, जातीय, उन्माद, उत्पात फैलाकर देश की एकता अखंडता को तोड़ रही है, हम किसान एमएसपी गारंटी कानून के साथ ही खाद्य सुरक्षा की गारंटी के लिए भी कानून बनाने की मांग करते हैं, क्योंकि किसान देश के गार्जियन स्वरूप है, देश के किसी तबके को हम भूखे मरते नहीं देख सकते, उनके लोकतांत्रिक और संवैधानिकअधिकार को छिनते हुए नहीं देख सकते, श्री यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर9 अगस्त को कारपोरेट घरानों भारत छोड़ो मार्च को ऐतिहासिक ढंग से सफल करने,

Bihar News--अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला कमेटी की बैठक हाजीपुर नगर स्थित संगठन के कार्यालय मे संपन्न हुआ15 अगस्त को झंडोत्तोलन के बाद लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेते हुए आज़ादी मार्च को सफल करने का आह्वान किया, बैठक को सुमन कुमार, गोपाल पासवान, प्रेमा देवी, रामपारसभारती, रामनाथ सिंह, डॉक्टर बी सिंह, महताब राय, रामबाबू पासवान सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल करने का संकल्प लिया,